Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

भोजपुरी गाना ‘पीरितिया के पीर से’ रिलीज, शिल्पी राघवानी और अंशुमान सिंह राजपूत की शानदार केमिस्ट्री

Bhojpuri Song Piritiya Ke Peer Se Release : शिल्पी राघवानी ने कहा कि 'पीरितिया के पीर से' उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक स्त्री-पुरुष के रिश्ते का वह दर्द दिखाया गया है, जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता। इस गाने की कहानी और भावनात्मक गहराई ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शूटिंग के दौरान हर सीन को बहुत सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाया गया, ताकि दर्शक उस पीड़ा को महसूस कर सकें।
जोहार संथाल डेस्क 29.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 29 जनवरी। भोजपुरी गाना ‘पीरितिया के पीर से’ रिलीज (Bhojpuri Song Piritiya Ke Peer Se Release) होते ही वायरल हो गया है। यह गाना ऋतु रमण फिल्म भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने की कहानी पति-पत्नी के रिश्ते में आए टूटन और बिछड़न के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

गाने में दिखाया गया है कि पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद पति किस तरह अकेलेपन, यादों और पीड़ा के साए में जी रहा है। इस दर्द को पर्दे पर जीवंत किया है ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत ने। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है, जिस कारण गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘पीरितिया के पीर से’ उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक स्त्री-पुरुष के रिश्ते का वह दर्द दिखाया गया है, जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस गाने की कहानी और भावनात्मक गहराई ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिल्पी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर सीन को बहुत सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाया गया, ताकि दर्शक उस पीड़ा को महसूस कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गाना उन सभी लोगों के दिलों को छुएगा, जिन्होंने कभी प्रेम और बिछड़ने का दर्द महसूस किया है, और दर्शक इसे भरपूर प्यार देंगे।

‘पीरितिया के पीर से’ को अपनी आवाज दी है साजन बाबू ने, जिनकी गायकी ने गाने की पीड़ा को और भी प्रभावशाली बना दिया है। गीत के बोल आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रभाकर पांडेय का है। दर्द, प्रेम और तन्हाई से भरे बोलों के साथ मधुर संगीत गाने को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाता है। सिंगर साजन बाबू ने बताया कि ‘पीरितिया के पीर से’ एक बेहद भावुक और दिल से जुड़ा हुआ गीत है, जिसमें प्रेम, बिछड़न और टूटे हुए रिश्तों का दर्द साफ झलकता है।

उन्होंने कहा कि इस गाने को गाते समय उन्होंने हर शब्द और हर सुर में उस पीड़ा को महसूस करने की कोशिश की, ताकि श्रोता भी उस भावनात्मक यात्रा से जुड़ सकें। साजन बाबू के अनुसार, गीत के बोल, संगीत और वीडियो, तीनों का तालमेल इसे खास बनाता है और यही वजह है कि रिलीज के साथ ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाए रखेगा।

इसे भी पढ़ें – शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘जनुआ रोवताटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, VIDEO

वीडियो की बात करें तो इसे बेहद सधे हुए अंदाज में फिल्माया गया है। गाने के निर्माता सी.बी. रमन हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल झा और जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने संभाली है। सिनेमैटोग्राफी रवि एंड टीम, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित सिंह ने की है। कोरियोग्राफी शनि और अभ्यास की है, जो भावनाओं के अनुरूप सधी हुई नजर आती है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

कुल मिलाकर ‘पीरितिया के पीर से’ उन दर्शकों के लिए खास है जो इमोशनल और कहानी आधारित भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं। मजबूत अभिनय, असरदार संगीत और दिल छू लेने वाली कहानी के कारण यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक भावनात्मक प्रस्तुति के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस 2026: ‘बीटिंग रिट्रीट’ के दौरान विजय चौक में गूंजेंगी मनमोहक भारतीय धुनें
Next: गणतंत्र दिवस : बीटिंग रिट्रीट के साथ चार दिवसीय समारोह संपन्न, सेना की टुकड़ियों की शानदार प्रस्तुति ने जीता दिल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.