Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी

गणतंत्र दिवस 2026: ‘बीटिंग रिट्रीट’ के दौरान विजय चौक में गूंजेंगी मनमोहक भारतीय धुनें

Republic Day 2026 : इस वर्ष के समारोह के लिए विजय चौक पर बैठने के लिए बनाए गए एंक्‍लोजर्स के नाम भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, इसराज, मृदंगम्, नगाड़ा, पखावज, संतूर, सारंगी, सारिंदा, सरोद, शहनाई, सितार, सुरबहार, तबला और वीणा शामिल हैं।
जोहार संथाल डेस्क 29.01.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी

फोटो - पीआईबी हिंदी

जोहार दिल्ली, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के बाद प्रतिष्ठित विजय चौक ‘बीटिंग रिट्रीट’ (Vijay Chowk Beating Retreat) समारोह के दौरान मधुर भारतीय धुनों से गूंजने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह समारोह 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में मनाए जा रहे समारोहों के समापन का प्रतीक होगा। भारतीय थल सेना, नौसेना, वायु सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड प्रतिष्ठित दर्शक-दीर्घा के समक्ष मनमोहक और जोशीली धुनें प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा आम नागरिक उपस्थित होंगे।

समारोह की शुरुआत संयुक्‍त बैंड द्वारा ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड द्वारा ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली जुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ तथा ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ की प्रस्तुति देंगे।

इसे भी पढ़ें – भारत रंग महोत्सव के 25 साल पूरे, दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच पर कार्यक्रमों की शुरूआत

भारतीय वायु सेना के बैंड द्वारा ‘ब्रेव वॉरियर’, ‘ट्विलाइट’, ‘अलर्ट’ और ‘फ़्लाइंग स्‍टार’ धुनें प्रस्तुत की जाएंगी, जबकि भारतीय नौसेना का बैंड ‘नमस्‍ते’, ‘सागर पवन’, ‘मातृभूमि’, ‘तेजस्‍वी’ और ‘जय भारती’ की प्रस्तुति देगा। इसके पश्चात भारतीय थल सेना का बैंड ‘विजयी भारत’, ‘आरम्‍भ है, प्रचंड है’, ‘ऐ वतन, ऐ वतन’, ‘आनन्‍द मठ’, ‘सुगम्‍य भारत’ तथा ‘सितारे हिन्‍द’ की मधुर धुनें प्रस्तुत करेगा।

इसके उपरांत संयुक्‍त बैंड्स द्वारा ‘भारत के शान’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ की धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। अंत में बुगलरों द्वारा सदाबहार और सर्वप्रिय धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ की प्रस्तुति के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

समारोह के प्रधान कंडक्टर स्क्वाड्रन लीडर लेइमापोकपम रुपचंद्र सिंह होंगे। भारतीय थल सेना बैंड के कंडक्टर सूबेदार मेजर प्रकाश जोशी होंगे, जबकि भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बैंड के कंडक्टर क्रमशः एम. एंटनी, एमसीपीओ (एमयूएस) II तथा वारंट अधिकारी अशोक कुमार होंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड कंडक्टर इंस्‍पेक्‍टर चेतराम होंगे। पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड सूबेदार एस.पी. चौरसिया के निर्देशन में प्रस्तुति देगा, जबकि बुगलर्स सूबेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रस्तुति देंगे।

इस वर्ष के समारोह के लिए विजय चौक पर बैठने के लिए बनाए गए एंक्‍लोजर्स के नाम भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, इसराज, मृदंगम्, नगाड़ा, पखावज, संतूर, सारंगी, सारिंदा, सरोद, शहनाई, सितार, सुरबहार, तबला और वीणा शामिल हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: भारत रंग महोत्सव के 25 साल पूरे, दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच पर कार्यक्रमों की शुरूआत
Next: भोजपुरी गाना ‘पीरितिया के पीर से’ रिलीज, शिल्पी राघवानी और अंशुमान सिंह राजपूत की शानदार केमिस्ट्री

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.