Photo: Johar Santhal
जोहार पटना, 7 जुलाई। भोजपुरी सिनेमा के फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बधाई और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।
धीरू यादव ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक यादव ‘अभी’ को टैग करते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भिषेक भैया! ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रखें। आप लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। आपने एक ही कार्यक्रम में 5,700 बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर यह रिकॉर्ड बनाया। साथ ही, आप उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती पुरस्कार’ पाने वाले सबसे कम उम्र के सम्मानित व्यक्ति भी हैं। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।”
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की भव्य शुरुआत, दर्शकों को सकारात्मक संदेश देने का वादा
अभिषेक यादव ने बेहद कम उम्र में समाज के लिए जो योगदान दिया है, उसकी सराहना कला और फिल्म जगत के लोग भी करते हैं। दोनों के बीच के इस भाईचारे और सम्मान को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। धीरू यादव ने उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित और युवाओं के प्रेरणास्रोत अभिषेक यादव ‘अभि’ की उन असाधारण जीतों और रिकॉर्ड्स का जिक्र किया, जिन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग
अभिषेक यादव ‘अभि’ केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहे हैं। वे लगातार जमीन पर उतरकर समाज सेवा कार्य करते रहते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए वे लगातार कैंप और जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। फिल्म मेकर धीरू यादव का कहना है कि ‘देश की बेटियां तब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकतीं, जब तक वे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद अपनी रक्षा करने के काबिल न हो जाएं। यही वजह है कि उन्होंने मार्शल आर्ट्स और सेल्फ-डिफेंस की तकनीकों को आम लड़कियों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया।
एक तरफ जहां धीरू यादव फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन कला और क्रांतिकारी विजन के जरिए सिनेमा जगत में अपनी पहचान पुख्ता किये हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक यादव समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण के जरिए देश को एक नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे में फिल्म जगत की नामचीन हस्ती द्वारा समाज के इस नायक को सम्मानित और याद किया जाना यह दिखाता है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों का हर क्षेत्र में कितना सम्मान है।
इसे भी पढ़ें – ‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार
धीरू यादव की फिल्मों की तरह ही उनका यह संदेश भी समाज को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए न सिर्फ अपने दोस्त व भाई को जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि देश के युवाओं को यह भी याद दिलाया कि देश सेवा और समाज सुधार के मायने क्या होते हैं।
—–समाप्त—–
