फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 6 अप्रैल। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अंकुश राजा और हॉट सेंसेशन नीलम गिरी का लेटेस्ट रिलीज भोजपुरी गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ (Bhojpuri Song Padhe Jalu Kawan College Mein Release) सीधे आपके दिल को छू जाएगा। इस गाने को सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) और अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने मधुर आवाज में गाया है। उनकी जुगलबंदी श्रोताओं को मन मोह रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने के बोल काफी कैची हैं, जो एक बार सुनने के बाद जुबां पर चढ़ जाते हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी और सिंगर-एक्टर अंकुश राजा ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने फैंस को उत्साह से भर दिया है। नीलम गिरी का हर मूव सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।
इस गाने को दुबई में बड़े कैनवास पर फिल्माया गया है, जो इसे एक प्रीमियम ‘8के’ लुक दे रहा है। यह गाना हर उस युवा की कहानी है, जो कॉलेज के दिनों में नोक-झोंक और मस्ती करते हैं। ये गाना मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है, साथ ही साथ घर बैठे दुबई की सैर करा रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर अंकुश राजा और अनुपमा यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी और सिंगर-एक्टर राजा ने शानदार अदायगी की है। इस गाने को गीतकार आर आर पंकज ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर आर पंकज ने ही मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, एडिटर मीत जी हैं। प्रोडक्शन अक्षय कपूर ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग
इस गाने पर रत्नाकर कुमार ने कहा, ”हमारा लक्ष्य हमेशा भोजपुरी संगीत को एक ऊंचे स्तर पर ले जाना रहा है। ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक विजुअल ट्रीट है। हमने इसकी मेकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दर्शकों का रिस्पॉन्स बता रहा है कि उन्हें हमारी मेहनत पसंद आई है।” अंकुश राजा ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसका कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा और रिफ्रेशिंग है। हमने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत मस्ती की थी, जो वीडियो में दिख रही है। रत्नाकर सर के विजन ने गाने को खास बना दिया है।
—–समाप्त—–
