Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल के खेल में भारत को विश्व-स्तर पर अपना स्थान बनाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन फुटबॉल खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारने में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाएगा।
जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी

फोटो - पीआईबी हिंदी

जोहार दिल्ली, 8 जुलाई। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने 7 जुलाई को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों (Durand Cup Trophies) का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।

राष्ट्रपति यह जानकर प्रसन्‍न हुईं कि डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए इस वर्ष कुछ नई टीमें भी प्रतिस्‍पर्धा करेंगी, जिनमें श्रीलंका की एक टीम भी शामिल है। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि नई टीमों के जुड़ने से यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता और भी लोकप्रिय बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें – महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल उत्कृष्टता, एकता और खेल भावना का एक अनुपम उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्‍ड कप में विश्व की श्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी अपने-अपने देशों के फुटबॉल की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन टीमों और खिलाड़ियों के प्रशंसक पूरे विश्व में फैले हैं जो उनके उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की सराहना करते हैं। फुटबॉल का खेल लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है और खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन पूरे विश्‍व में सभी खेल प्रेमियों को प्रेरित करता है।

Durand Cup के अनावरण और flagging off समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही हैI Durand Cup Tournament ने अनेक फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। pic.twitter.com/NfFsqfC3oD

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 7, 2026

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल के खेल में भारत को विश्व-स्तर पर अपना स्थान बनाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन फुटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्राफियों का अनावरण और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना का महत्व केवल खेलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें समानता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने जैसे मूल्यों को सिखाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम, देश के नागरिक, एकजुट होकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे फुटबॉल खिलाड़ी अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।”

इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समुदाय प्रगति और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे

राष्ट्रपति ने कहा कि खेल भावना का महत्व केवल खेलों तक सीमित नहीं है। यह हमें समानता, सहयोग के जीवन मूल्‍यों और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ बने रहने की सीख देता है। हम वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस प्रकार फुटबॉल में खिलाड़ी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए टीम को विजेता बनाते हैं उसी प्रकार हम सभी देशवासी एक-दूसरे का साथ देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। (सौजन्य- पीआईबी हिंदी)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई
Next: झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.