Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे के दमदार अंदाज ने लूटी महफिल

विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
जोहार संथाल डेस्क 04.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 4 जनवरी। भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक संदेश और मनोरंजन से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने निभाई है।

ट्रेलर में पति-पत्नी और सास के रिश्तों की जटिलता को रोचक अंदाज में पेश किया गया है। खास तौर पर आम्रपाली दुबे का दमदार अभिनय ट्रेलर की जान बनकर उभरा है। उनके भाव, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, विक्रांत सिंह भी अपने किरदार में पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, भावनात्मक दृश्य और सामाजिक संदेश का संतुलित मिश्रण दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें – 2025 में भोजपुरी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह, 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रचा नया कीर्तिमान

कहानी विधि के विधान और जीवन के कर्मफल के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें भगवान इंद्र जैसे पौराणिक तत्वों को भी रोचक ढंग से पिरोया गया है। फिल्म में हास्य के साथ-साथ जीवन के गहरे दर्शन को भी दर्शाया गया है, जो इसे पारिवारिक दर्शकों के लिए खास बनाता है। गाने भी ट्रेलर में प्रभावशाली नजर आते हैं, जो पहले से ही चर्चा में हैं।

निर्माता रोशन सिंह ने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा कि ‘सास बहू यमराज’ एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन के साथ मजबूत सामाजिक संदेश देती है। उन्होंने बताया कि विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इनके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

इसे भी पढ़ें – नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

फिल्म की कहानी प्राणनाथ ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा का है। गीतकारों में प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह शामिल हैं। तकनीकी पक्ष में सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है। ट्रेलर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ‘सास बहू यमराज’ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिखाई दे रही है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: amrapali dubey Bhojpuri Cinema Patna News saas bahu yamraj film vikrant singh

Post navigation

Previous: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष बने अभय सिन्हा, उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल
Next: विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज

संबंधित स्टोरीज

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.