Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष बने अभय सिन्हा, उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल

जोहार संथाल डेस्क 03.01.2026
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष बने अभय सिन्हा, उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल

फोटो - पीआरओ

जोहार पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष पद पर अभय सिन्हा के चयन से भारतीय फिल्म उद्योग में हर्ष और गर्व का माहौल है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि इसके अध्यक्ष श्री अभय सिन्हा को देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली फिल्म संस्था FFI की कमान सौंपी गई है। उनका यह चयन भारतीय सिनेमा में उनके दीर्घकालिक योगदान और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। वहीं, उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल को बनाया गया है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) भारतीय फिल्म उद्योग की शीर्ष संस्था है, जो देशभर के प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एग्जिबिटर्स, स्टूडियो और विभिन्न फिल्म एसोसिएशनों का प्रतिनिधित्व करती है। यह संस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा के हितों की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, FFI को अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करने और वैश्विक मंचों पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का विशेष अधिकार भी प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें – नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

गौरतलब है कि FFI अध्यक्ष चुने जाने से ठीक पहले श्री अभय सिन्हा को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशंस (FIAPF) का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया था। यह दर्शाता है कि न केवल भारत बल्कि वैश्विक फिल्म जगत में भी उन्हें व्यापक सम्मान और विश्वास हासिल है। IMPPA के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हमेशा प्रोड्यूसर्स के हितों की मजबूती से वकालत की और भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रानी चटर्जी

इस बीच, IMPPA की कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री निशांत उज्ज्वल को भी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष चुना गया है। अभय सिन्हा के नेतृत्व में FFI से यह अपेक्षा की जा रही है कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक मौजूदगी और सशक्त होगी, सहयोग के नए अवसर खुलेंगे और देश की विविध फिल्म संस्कृति को नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी।

(प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal Patna News

Post navigation

Previous: 2025 में भोजपुरी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह, 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रचा नया कीर्तिमान
Next: भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे के दमदार अंदाज ने लूटी महफिल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.