Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, गोल्डी यादव ने दिया साथ

माही श्रीवास्तव ने कहा कि गांव-देहात और घर-परिवार से जुड़े इस गाने में काम करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है। इतना बेस्ट सॉन्ग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।
जोहार संथाल डेस्क 17.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 17 जनवरी। भोजपुरी गीत-संगीत की बात होते ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नाम अव्वल दर्जे पर आता है। इस म्यूजिक कंपनी से हमेशा भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़े हुए गाने रिलीज किए जाते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ संगीतप्रेमियों के लिए रिलीज किया गया है। इसे मधुर आवाज में भोजपुरी की पॉपुलर गायिका गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू

गाने में गांव की लोक संस्कृति, देहात का रहन-सहन दिखाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा और मनमोहक लग रहा है। इसमें माही श्रीवास्तव अपने परदेसी पिया को कीपैड वाले सस्ते फोन से कॉल कर रही है और उसे वापस अपने घर आने के लिए तथा परिवार के साथ रहने के लिए जोर दे रही है। इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव एकदम सिंपल देहाती लुक में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह मिट्टी के बने हुए कच्चे मकान के दरवाजे पर चारपाई पर बैठकर फोन पर बात कर रही है और गांव के लोग घर गृहस्थी के काम जुटे हुए हैं।

इस गाने का वीडियो देख रहे लोगों को पूरी तरह से गांव की ओर लेकर चला जाता है। शहरों में बैठे लोग इस गाने के वीडियो देखकर अपने आप को अपने गांव घर परिवार से जोड़कर देख रहे हैं। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव पति को समझाते हुए कह रही हैं कि ‘निक नाही लागता कवनो रे खनवा, सजनवा आवा ना, त लव यू कहता कंगनवा, सजनवा आवा ना।’

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पारंपरिक अंदाज और अदाओं से गांव की याद दिलाती नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

इसे भी पढ़ें – विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज

इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि गांव-देहात और घर-परिवार से जुड़े इस गाने में काम करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है। इतना बेस्ट सॉन्ग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को प्यार देने के लिए के लिए मैं अपने फैंस एवं सभी शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद देती हूं। सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि यह लोकगीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा बनाया है। इसे गाकर मैं बहुत खुश हूं। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को बहुत धन्यवाद देती हूं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema goldy yadav love you bolta kangana mahi shrivastava ratnakar kumar

Post navigation

Previous: विश्व पुस्तक मेला : साहित्य अकादमी ने फेस-टू-फेस और कहानी पठन कार्यक्रमों का आयोजन किया
Next: भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

संबंधित स्टोरीज

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.