Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ की लखनऊ में शूटिंग कंप्लीट, मुंबई में एडिटिंग शुरू

फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है।
जोहार संथाल डेस्क 05.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 6 जनवरी। भोजपुरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की हिट जोड़ी में जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ कंप्लीट हो गई है और इस फिल्म की एडिटिंग मुंबई में जोर शोर से की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – ‘लड़ाई’ के बाद अंजना सिंह के साथ विशाल तिवारी नए साल में ‘शुभ आरती’ से करेंगे धमाल

इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जो मनोज ओझा के निर्देशन में सुपरहिट फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ दे चुके हैं, उस फिल्म की अपार सफलता के बाद मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की जोड़ी फिर सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म के डीओपी फिरोज खान ने बहुत ही बेहतरीन फिल्मांकन किया है।

इसे भी पढ़ें – पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘चांद ना सूनर लागेला’ फिर से रिलीज, यहां देखें खास वीडियो

फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो इसमें फैमिली स्टार जय यादव, स्टार एक्ट्रेस पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा, नवोदित शबनम खान, अश्विनी शर्मा, नीलम सिंह, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इमोशन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ समाज में मैसेज भी देने का काम किया जा रहा है। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित और मनोज ओझा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ में श्रुति राव ने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद इस फिल्म में भी वो एक नए तेवर में नजर आने वाली हैं।मनोज ओझा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ में पायस पंडित ने दर्शकों का दिल जीता है, वो फिल्म अब तक यूट्यूब पर 3 करोड़ व्यूज पार कर चुकी है। अब पायस मनोज ओझा के निर्देशन में ‘ननद की हेरा फेरी’ करते नजर आने वाली हैं। फिल्म से अभिनेत्री शबनम खान इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema nanad ki hera pheri nanad ki hera pheri film Patna News

Post navigation

Previous: पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘चांद ना सूनर लागेला’ फिर से रिलीज, यहां देखें खास वीडियो
Next: सेल ने दर्ज की दिसंबर महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री, अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान मजबूत वृद्धि बरकरार

संबंधित स्टोरीज

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.