Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

बिहार फिल्म नीति को लेकर अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

पिछले कुछ वर्षों में बिहार में 30 से अधिक फिल्मों का निर्माण हो चुका है, लेकिन अब तक कई फिल्मों को अनुदान की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अभय सिन्हा ने आग्रह किया कि इन फिल्मों को जल्द से जल्द अनुदान प्रदान किया जाए, ताकि निर्माताओं का भरोसा बना रहे और बिहार फिल्म निर्माण का एक मजबूत केंद्र बन सके।
जोहार संथाल डेस्क 28.12.2025
फोटोृ- जोहार संथाल डेस्क

फोटोृ- जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 29 दिसंबर। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के अध्यक्ष अभय सिन्हा और इंपा के कार्यकारिणी सदस्य व एफएमसी सेक्रेटरी निशांत उज्ज्वल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और राज्य की फिल्म नीति को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अभय सिन्हा ने बिहार फिल्म नीति के तहत फिल्मों को मिलने वाले अनुदान के विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में 30 से अधिक फिल्मों का निर्माण हो चुका है, लेकिन अब तक कई फिल्मों को अनुदान की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अभय सिन्हा ने आग्रह किया कि इन फिल्मों को जल्द से जल्द अनुदान प्रदान किया जाए, ताकि निर्माताओं का भरोसा बना रहे और बिहार फिल्म निर्माण का एक मजबूत केंद्र बन सके।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज

अभय सिन्हा ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। यहां की संस्कृति, लोकेशन और प्रतिभाएं देशभर के फिल्मकारों को आकर्षित कर सकती हैं। यदि सरकार समयबद्ध तरीके से अनुदान और सुविधाएं उपलब्ध कराए, तो बिहार न सिर्फ भोजपुरी बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों का भी बड़ा हब बन सकता है।

इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अनुदान स्वीकृति में तेजी लाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, राज्य में बड़े स्तर पर फिल्म अवॉर्ड शो और सांस्कृतिक आयोजनों के आयोजन की भी योजना है, जिससे बिहार की पहचान फिल्म और कला के क्षेत्र में और मजबूत होगी। अभय सिन्हा ने सरकार के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिहार के फिल्म उद्योग को नई दिशा और गति मिलेगी।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Patna News Pawan Singh

Post navigation

Previous: नए साल में घर लाएं 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बढ़ेगा सुख-समृद्धि का योग
Next: द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड 2025 में सितारों का भव्य मेला, पावर स्टार पवन सिंह रहेंगे खास आकर्षण

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.