Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष
  • कला-सिनेमा

झारखंड के आदिवासियों पर बनी फिल्में हर किसी को देंगी झकझोर, देखें संस्कृति और संघर्ष की सच्ची कहानी

जोहार संथाल डेस्क 19.12.2025
Photo Courtesy: AI/Meta.

झारखंड के आदिवासियों पर बनी ये फिल्में हर किसी को देंगी झकझोर (Photo: AI/Meta)

जोहार रांची, 20 दिसंबर। झारखंड भारत के उन राज्यों में शामिल है, जहां आज भी आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराएं और संघर्ष जीवित हैं। ऐसे में अब फिल्ममेकर्स ने इन कहानियों को फिल्म और डॉक्यूमेंट्री के जरिए धीरे-धीरे बड़े पर्दे पर सामने लाने की कोशिश की है। दरअसल, आदिवासियों के जीवन, उनके संघर्ष और प्रकृति के साथ उनके जुड़ाव पर कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों को आदिवासी जीवन की वास्तविकता, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की एक झलक दिखाई है। 

इसी बीच हाल ही में ‘ह्यूमन्स इन द लूप’ एक बेहद खास फिल्म बनी है। यह फिल्म झारखंड की एक आदिवासी महिला के जीवन को दिखाती है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ा काम करती है। फिल्म आदिवासी दर्शन और आधुनिक तकनीक के बीच के संबंध को आसान और संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। साथ ही ये दिखाती है कि परंपरा और तकनीक एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक साथ आगे तक चल सकते हैं।

आदिवासियों के शोषण को बयां करती हैं ‘ये धरती हमारी’

दूसरी फिल्म ‘ये धरती हमारी’ आदिवासियों के शोषण और उनके अधिकारों के संघर्ष की कहानी बयां करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर आदिवासी समुदायों को लगातार लड़ाई लड़नी पड़ती है और ये फिल्म आदिवासियों के हक की आवाज बनकर सामने आती है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘झरिया’ पद्मश्री सम्मानित सिमोन उरांव के कार्यों पर आधारित है। इसमें झारखंड के आदिवासी इलाकों में जल संकट और जल संरक्षण के प्रयासों को दिखाया गया है। फिल्म यह समझाती है कि किस तरह स्थानीय ज्ञान और सामूहिक प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।

‘एड़पा काना’ में दिखा है सामाजिक मुद्दों की सच्चाई

कुडुख भाषा में बनी ‘एड़पा काना’ है, जो आदिवासी सिनेमा की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस फिल्म को बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। ये आदिवासी जीवन, उनकी भाषा और सामाजिक मुद्दों को बेहद सच्चाई के साथ पेश करती है।

इसके अलावा, ‘बिरहोर : ट्राइब्स ऑफ झारखंड’ बिरहोर जनजाति और उनके जीवन को दिखाती है, जबकि ‘टेलिंग पॉन्ड’ झारखंड के आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आधारित है।

साथ ही कुछ और प्रमुख फिल्में हैं, जैसे ‘कोसा : द आदिवासी स्टोरी’, जो तसर सिल्क और आदिवासी समुदाय की कहानी को दर्शाती है। वहीं, ‘एक बटे दो’ एक आदिवासी परिवार की कहानी है, जो एक अनाथ बच्ची को गोद लेकर उसकी शिक्षा और पालन-पोषण के लिए संघर्ष करता है। झारखंड के आदिवासियों पर बनी ये फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर भी करती हैं।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Jharkhand Special Ranchi News

Post navigation

Previous: 38 वर्षों से गुफा में सांख्य -योग की साधना कर रहे सद्गुरु स्वामी भाष्कर जी
Next: लोहे में नहीं लगा जंग, तस्वीरें आती हैं धुंधली, रहस्यों से घिरा झारखंड का धार्मिक स्थल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.