Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

यह पहल झारखंड के बागवानी क्षेत्र की बढ़ती निर्यात क्षमता को उजागर करती है और क्षमता निर्माण, बाजार संपर्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले किसान संघों को मजबूत करने के लिए एपीईडीए के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी

फोटो - पीआईबी हिंदी

जोहार रांची, 8 जुलाई। झारखंड (Jharkhand Aamrapali Aam Dubai Lulu Stores) के आकांक्षी जिले गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों को दुबई भेजा गया है, जो लुलु स्टोर्स पर खरीदारों को आकर्षित कर रहा है। इसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने 3 जुलाई 2026 को मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के जरिए सफल बनाया। यह जनजातीय तथा महिला- नेतृत्व वाले किसान समूहों से निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें – बेटी बेमिसाल : देवघर की गुड़िया महिला सशक्तीकरण की मिसाल, साइबर सिटी गुरुग्राम में ‘पलाश पेड़ा’ की गूंज

निर्यात की इस खेप में उच्‍च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम शामिल थे, जिन्‍हें पलाश- तीन महिला-नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले अमरापली आम शामिल थे, जिन्हें पलाश – झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा प्रोत्‍साहित तीन महिला- नेतृत्व वाली किसान उत्‍पादक कम्‍पनियों से प्राप्‍त किया गया। एक मीट्रिक टन आम गुमला जिले की एपीईडीए-पंजीकृत एमवीएम बाघिमा पलकोट उत्पादक कंपनी लिमिटेड और रायडीह कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड से मंगाए गए थे, जबकि शेष एक मीट्रिक टन देवघर जिले की मोहनपुर आजीविका महिला किसान उत्पादक सोसाइटी से लिए गए थे। इन बागों को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जनजातीय महिला किसानों द्वारा विकसित किया गया है, जिसे एमजीएनआरईजीए के साथ समन्वित रूप से कार्यान्वित किया गया है और जो झारखंड सरकार द्वारा समर्थित है।

इसे भी पढ़ें – गुमला : एफपीओ मॉडल ने किसानों के बदले दिन, ज्ञान और भरोसा के साथ मिला अतिरिक्त आय

संबंधित जिलों के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त, साथ ही एपीईडीए, जेएसएलपीएस और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस खेप को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह फ्लैग-ऑफ ग्रामीण उत्‍पादकों को अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों से जोड़ने में ईडीए, झारखंड सरकार, जिला प्रशासनों, महिला नेतृत्व वाले एफपीसी, निर्यातकों और विकास भागीदारों के बीच सफल सहयोग का प्रतीक है। यह पहल झारखंड के बागवानी क्षेत्र की बढ़ती निर्यात क्षमता को उजागर करती है और क्षमता निर्माण, बाजार संपर्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले किसान संघों को मजबूत करने के लिए एपीईडीए के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

मोदी सरकार के प्रयासों से लगातार स्थानीय कृषि उत्पाद अब विदेशों में अपनी पहचान स्थापित करते जा रहे हैं।@APEDADOC के सहयोग से जनजातीय महिला किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्थित गुमला तथा देवघर जैसे आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के आम्रपाली आम अब दुबई के बाजारों में… pic.twitter.com/A0eGSlEI7t

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 7, 2026

इस निर्यात से भाग लेने वाले किसान को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हुआ है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले एफपीसी के सदस्यों को मौजूदा स्थानीय बाजार कीमतों की तुलना में लगभग 180 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ निर्यात उन्मुख कृषि में महिला उत्‍पादकों की अधिक भागीदारी को प्रोत्‍साहित करने में निर्यात बाजार की पहुंच की क्षमता को प्रदर्श‍ित करती है। भाग लेने वाले प्रत्येक एफपीसी में 1,500 से अधिक शेयरधारक हैं और सामूहिक रूप से ये 50,000 से अधिक सदस्य किसानों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे इस पहल का लाभ एक बड़े किसान समुदाय तक पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़ें – रांची प्रेस क्लब वसंत मेला, महिला उद्यमियों के हुनर का मंच, खरीदारों की उमड़ी भीड़

ये निर्यात क्षमता निर्माण, गुणवत्ता संवर्धन और बाजार सुविधा के माध्यम से निर्यात-तैयार किसान संघों को विकसित करने के एपीईडीए के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। मई 2026 में एपीईडीए ने गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में आठ किसान उत्पादक कंपनियों के सदस्यों और निदेशक मंडल को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, फसल कटाई के बाद के प्रबंधन तौर-तरीकों और निर्याण प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए एक समर्पित क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया था, जिससे वे प्रीमियम विदेशी बाजारों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने में सक्ष्‍मा हो सकें। इस कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, जेएसएलपीएस, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) और अन्य संबंधित विभागों के जिला कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें – जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि1

महिला उद्यमियों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करते हुए एपीईडीए के क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता ने 19 सितंबर, 2025 को देवघर जिले के देवपुर ब्लॉक के बसवरिया गांव में महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक निर्यात-उन्मुख क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजि‍त किया था। इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और बागवानी विभाग, कृषि विभाग, नाबार्ड (एनएबीएआरडी) व एपीईडीए के अधिकारियों सहित लगभग 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सत्र में एपीईडीए के कार्य क्षेत्र, वित्तीय सहायता योजना, निर्यात के अवसरों, प्रमुख निर्यात प्रक्रियाओं तथा वैश्विक कृषि व्यापार में महिला उद्यमियों की भागीदारी के लिए उपलब्ध संस्थागत सहायता के बारे में जागरूकता प्रदान की गई। (पीआईबी)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.