Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

गाने को लेकर शिल्पी राज ने बताया कि 'प्राइवेट बलमुआ' एक बहुत ही प्यारा, मजेदार और एंटरटेनिंग गाना है। इस गाने को रिकॉर्ड करते समय हमें पहले से ही एहसास था कि यह श्रोताओं को जरूर पसंद आएगा। इसके बोल, म्यूजिक और वीडियो, तीनों में एक अलग ही ताजगी है, जो आज के युवाओं के टेस्ट के बिल्कुल करीब है।
जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल

फोटो - जोहार संथाल

जोहार पटना, 6 अप्रैल। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर ट्रेंडिंग आवाज शिल्पी राज ने अपने नए गाने ‘प्राइवेट बलमुआ’ (Private Balamua Song Release Shilpi Raj) से धमाल मचा दिया है। अल्फा बीट भोजपुरी से रिलीज यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर शानदार पकड़ बनाई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पर हजारों रील्स बननी शुरू हो गई हैं। यह साफ संकेत है कि दर्शकों को आज भी साफ-सुथरे, मनोरंजक और म्यूजिकली स्ट्रॉन्ग भोजपुरी गाने खूब पसंद आते हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

वीडियो में विजय चौहान और श्वेता सेन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस, एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने गाने को विजुअली बेहद मनोरंजक बना दिया है। हनी पांडेय के निर्देशन और कोरियोग्राफी ने वीडियो को आधुनिक और यूथफुल टच दिया है, जबकि रवि ठाकुर और राहुल सिंह की सिनेमैटोग्राफी इसे और आकर्षक बनाती है। एडिटिंग जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने की है, जो वीडियो की रफ्तार को शानदार बनाए रखती है।

गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैची धुन, चटपटे बोल और विजुअल प्रेजेंटेशन है। प्रभु विष्णुपुरी के लिखे बोल आम दर्शकों की जुबान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं चमन सिंह का संगीत इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है। शिल्पी राज की ऊर्जा से भरपूर आवाज ने गाने को वह ताजगी दी है, जो इसे बार-बार सुनने लायक बनाती है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग

गाने को लेकर शिल्पी राज ने बताया कि ‘प्राइवेट बलमुआ’ एक बहुत ही प्यारा, मजेदार और एंटरटेनिंग गाना है। इस गाने को रिकॉर्ड करते समय हमें पहले से ही एहसास था कि यह श्रोताओं को जरूर पसंद आएगा। इसके बोल, म्यूजिक और वीडियो, तीनों में एक अलग ही ताजगी है, जो आज के युवाओं के टेस्ट के बिल्कुल करीब है। मुझे बेहद खुशी है कि रिलीज के साथ ही इस गाने को दर्शकों का इतना शानदार प्यार मिल रहा है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का दिल से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हमेशा की तरह इस गाने को भी अपना भरपूर आशीर्वाद और प्यार दिया। उम्मीद है कि ‘प्राइवेट बलमुआ’ आगे भी इसी तरह लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें – विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज

इस गाने के निर्माता राजन सिंह हैं, जबकि प्रोजेक्ट हेड राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रोजेक्ट को मजबूती से संभाला है। गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा ने निभाई है। कुल मिलाकर, ‘प्राइवेट बलमुआ’ इस समय भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों की प्लेलिस्ट में तेजी से जगह बना रहा है और आने वाले दिनों में यह एक बड़ा चार्टबस्टर साबित हो सकता है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच
Next: भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.