फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 16 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film Industry) के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ (Agni Pariksha) इस होली पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है, खासकर इसके दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ की रिलीज डेट की जानकारी निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने साझा की। उन्होंने बताया कि ‘अग्नि परीक्षा’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।
इसे भी पढ़ें – आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो
निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ को दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर भव्य पैमाने पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। सुरेंद्र यादव के अनुसार, होली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में एक यादगार फिल्म का आनंद ले सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाएगी।
इसे भी पढ़ें – काजल राघवानी स्टारर फिल्म ‘पिया का घर’ की शूटिंग शुरू, प्रेम और संघर्ष की दिखेगी झलक
सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘अग्नि परीक्षा’ उनके करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ भावनाओं से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। खेसारीलाल ने कहा कि होली के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से मनोरंजन का पैकेज साबित होगी और उनके फैंस इस फिल्म को खूब प्यार देंगे।
फिल्म में बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी की नई सनसनी नीलम गिरी फीमेल लीड में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां खेसारीलाल यादव के साथ रोमांस और ड्रामा का शानदार तड़का लगाती दिखाई देंगी, जो फिल्म की खास आकर्षण मानी जा रही हैं।
इसके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के सह निर्माता महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा हैं।
—–समाप्त—–
