Photo: Johar Santhal
जोहार पटना, 9 फरवरी। मशहूर बिहारी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैदर कजमी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूज्य माता, श्रीमती नर्जिस कजमी, का आज 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। हैदर कज़मी के लिए यह क्षति बेहद व्यक्तिगत और अपूरणीय है, क्योंकि उनकी मां न सिर्फ उनका भावनात्मक संबल थीं, बल्कि उनके सपनों की मजबूत आधारशिला भी थीं।
हैदर कजमी ने बताया कि उनकी मां फिल्मों से गहरा लगाव रखती थीं और उनकी फिल्म सिटी की पूरी देखरेख खुद करती थीं। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत पाली गांव में स्थापित हैदर कजमी फिल्म सिटी उनके जीवन का अहम हिस्सा थी। हालांकि उन्हें गांव में रहना ज्यादा पसंद था और वे सादगी भरा जीवन जीती थीं। बेटे के फिल्मी सफर में वे हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के रूप में साथ रहीं।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का फर्स्ट लुक ऑउट, जल्द ही रिलीज होगा ट्रेलर
अभिनेता ने बेहद भावुक शब्दों में अपनी मां को याद करते हुए कहा, “With a heart full of grief, I share that my beloved mother, Mrs. Narjis Kazmi, left us this evening. She was my angel, my strength, and my greatest blessing in this life.”
उन्होंने कहा कि शब्दों में उस प्यार और अपनापन को बयां करना असंभव है, जो उन्हें अपनी मां से मिला। उन्होंने मां को ऐसी रोशनी बताया जो कभी बुझती नहीं, बल्कि दुआ बनकर हर पल साथ रहती है।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री इशिका टोरिया को मिला बड़ा मौका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया एक्सक्लूसिव साइन
हैदर कजमी ने यह भी बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पाली गांव में ही किया जाए। उसी के अनुसार आज शाम उनका मिट्टी मंजिल पाली में ही किया जाएगा।
—–समाप्त—–
