फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 5 फरवरी। शानदार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी से सजा होली का पहला गाना ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ (Mahi Shrivastava Holi Me Sanam Boycott Karenge) रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार गाने को ऑडियंस के बीच लेकर आए हैं। इसके वीडियो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री में एक साथ अपनी गहरी पैठ बना चुकी बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं।
माही अपनी कातिल अदाओं से होली के मस्ती भरे रंगों से सराबोर कर रही हैं। इसे फेसम सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज गाकर सबका मन मोह लिया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति होली खेल रहे लोगों के बीच में दारू की बोतल लिए नशे में धुत नजर आ रहा है। इसे देखकर माही श्रीवास्तव आग बबूला हो जाती है और अपने पति को चेतावनी देते हुए समझाती है कि ‘दारू पीके हमसे जे बात करेंगे, त होली में बलम बायकॉट करेंगे, बेलना से ही हम शुरुआत करेंगे, त होली में बलम बायकॉट करेंगे, हां होली में बलम बायकॉट करेंगे।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने खूब होली का हुड़दंग मचाया है। गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो के डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि मस्ती से भरपूर ये होली गीत मेरा इस साल का पहला होली गीत है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा होली गीत बनाया है। इस गीत की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। हम लोगों ने होली से पहले होली मनाने का आनंद खूब उठाया था। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।
—–समाप्त—–
