फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 3 फरवरी। भोजपुरी गाना ‘बोलिया लागे गोलिया’ (Bhojpuri Song Boliya Lage Goliya Release) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव (Singer Goldy Yadav) की कर्णप्रिय आवाज और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा (Actress Priya Sinha) की जादुई अदाकारी है।
दरअसल, भोजपुरी सिने जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने नई क्रांति लाई है। उन्होंने भोजपुरी में देसी गाने, पारंपरिक गाने, भोजपुरी कल्चर से जुड़े गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल कायम की है और नई दिशा दिया है। भोजपुरी गाना ‘बोलिया लागे गोलिया’ भी उसी की एक कड़ी है, जिसमें ठेठ भोजपुरिया स्टाइल देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का फर्स्ट लुक ऑउट, जल्द ही रिलीज होगा ट्रेलर
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रही है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा को ससुराल में सास, देवर, ननद बहुत परेशान करते हैं, जिससे तंग आकर प्रिया अपने मायके चली जाती है और अपने पति को फोन पर अपनी आप बीती बयां करते हुए कहती है कि ‘सास देले गारी देवर मारे ताना, जाके बाहर रहातारा ये हो मर्दाना, सुने गांव टोलिया राजा, ननदो के बोलिया राजा, लागेला गोलिया राजा…।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गीत ‘बोलिया लागे गोलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कमाल का अदायगी की है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि जब भी मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गीत-संगीत के प्रति रत्नाकर कुमार सर का लगाव और परख की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगी। यह सॉन्ग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू। वहीं, एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कहा कि जब से मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूं, मुझे बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी गानों में काम करने का मौका मिलता रहता है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इसको अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।
—–समाप्त—–
