Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

इटखोरी महोत्सव : उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

Itkhori Mahotsav : उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की चयन प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही कलाकारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। वहीं, 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के आयोजन को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जोहार संथाल डेस्क 31.01.2026
पीआरडी - चतरा

पीआरडी - चतरा

जोहार चतरा, 31 जनवरी। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (Itkhori Mahotsav) (19, 20 एवं 21 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें – ‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना

उपायुक्त की अध्यक्षता में भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन के सम्मानित सदस्यों, मंदिर प्रबंधन न्यास बोर्ड एवं मां भद्रकाली रैयत संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय इटखोरी महोत्सव को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित सदस्यों से आयोजन को बेहतर बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया। साथ ही पूर्व में आयोजित राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान किए गए कार्यों की बिंदुवार जानकारी भी प्राप्त की गई।

उपायुक्त ने मंदिर परिसर के रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको लेकर स्वास्थ्य टीम को एक्टिव मोड में रखने, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने राजकीय इटखोरी महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बनें, इसके लिए सभी माध्यमों से प्रचार किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की चयन प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही कलाकारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। वहीं, 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के आयोजन को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – पाकुड़ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक व इंटर परीक्षा : उपायुक्त

उपायुक्त ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि पूर्व के आयोजनों के अनुभव से यह बात सामने आई है कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन एवं दर्शकगण कार्यक्रम प्रारंभ होने से काफी पहले ही पहुंच जाते हैं। ऐसे में दर्शकों को प्रतीक्षा अवधि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या ऊब न हो, इसके लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। स्क्रीन के माध्यम से सांस्कृतिक एवं जानकारीपरक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व भी दर्शकों का मनोरंजन एवं जुड़ाव बना रहे। इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: सेल का ‘सेल-e-BRATION’ : ‘स्टील-टू-सोल’ लॉन्च, नेशनल क्रिएटिव चैलेंज
Next: रांची में जिला सूचीबद्धता समिति की बैठक, उपायुक्त ने कहा, ‘अस्पतालों का चयन सख्त मानकों के आधार किया जाएगा’

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.