Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘तू ही बाड़ा दिल के भितरिया’ रिलीज, शिवानी सिंह की आवाज ने किया रोमांटिक

इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही प्यारा और रिच लेबल पर किया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी से कह रही हैं कि ''जूड़ा में, गजरों में, कजरो में, अ नजरों में, लागि जाव हमरो उमरिया, हरे तू ही बाड़ा दिल के भितरिया, नजरिया भरिके देखा ना।''
जोहार संथाल डेस्क 24.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 24 जनवरी। वसंत पंचमी (Vasant Panchami Mahi Shrivastava New Song) से बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है, जिसे रोमांटिक मौसम का आगाज कहा जाता है। यह पूरा महीना रोमांटिक मौसम के रूप में जाना जाता है, क्योंकि खेतों में हरियाली और पीले पीले सरसों के फूलों से पूरा सिवान हरा-पीला दिखता है। रंग-बिरंगे फूलों से मौसम रोमांटिक और आनंदित हो जाता है। ऐसे में माही श्रीवास्तव की दिलकश अदाओं से भरपूर रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘तू ही बाड़ा दिल के भितरिया’ पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने ऑडियंस के बीच प्रस्तुत किया है।

इसे भी पढ़ें – शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘जनुआ रोवताटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

इस गाने में कलरफुल धानी रंग का लहंगा-चोली पहने, सुरमई आंखों में काजल लगाए, काले घुंघराले केश लहराते हुए माही श्रीवास्तव मंद मंद मुस्कान से करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। वह अपने आशिक के रूप-रंग और अदा पर मोहित होकर खूब इतरा रही हैं और उसे रोमांटिक नजरों से निहार रही हैं। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह ने रोमांटिक अंदाज में गाकर समां बांधने का काम किया है। इस गाने के वीडियो में मदमस्त अदाओं और मनमोहक थिरकन से माही श्रीवास्तव बिजली गिरा रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही प्यारा और रिच लेबल पर किया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी से कह रही हैं कि ”जूड़ा में, गजरों में, कजरो में, अ नजरों में, लागि जाव हमरो उमरिया, हरे तू ही बाड़ा दिल के भितरिया, नजरिया भरिके देखा ना।”

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘तू ही बाड़ा दिल के भितरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने डांस और अदा से कयामत ढा दिया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा, ”बसंत ऋतु का मौसम बहुत ही सुहाना और मनभावन होता है। ऐसे में मेरे रोमांटिक गीत के रिलीज होने से सोने पर सुहागा है। मैं बहुत खुश हूं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने इतना प्यारा गाना बनाया है, इसके लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं और ऑडियंस को ढेर सारा प्यार देती हूं। वहीं, शिवानी सिंह ने कहा, ”जब यह गाना मेरे पास सिंगिंग के लिए आया था, तो मैं बहुत खुश हो गई थी, क्योंकि ऐसा गाना गाने का एक अलग ही आनंद है। बसंती बयार के साथ इस गाने को सुनने व देखने पर लोगों के तन-बदन में एक अलग ही एहसास जागता है। इतना प्यारा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक यू और इस गाने को पसंद करने के लिए ऑडियंस को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।” (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update mahi shrivastav new song mahi shrivastava shivani singh

Post navigation

Previous: भारत रंग महोत्सव : 40 स्थानों और सातों महाद्वीपों में सबसे बड़ा आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा का भी स्मरण
Next: राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन, 11 शास्त्रीय भाषाओं में लगभग 2,300 किताबों का संग्रह

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.