Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की वेब सीरिज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद

विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है। उन्होंने खुद कहा है कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है। विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक भी है और करियर के लिहाज से बेहद अहम भी।
जोहार संथाल डेस्क 21.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 21 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद (Vinay Anand) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वे टेलीविजन और डिजिटल दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। इस बार वे एकता कपूर का चर्चित OTT प्लेटफॉर्म “कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज” OTT के लिए बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज ‘ACP विक्रांत’ में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक अंकुर काक टकर हैं, जिनके निर्देशन में विनय आनंद अब भोजपुरी से लौट कर हिंदी के डिजिटल स्पेस में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विनय आनंद अब तक 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन वेबसीरीज की दुनिया में यह उनका पहला कदम है। इसी वजह से वे इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय का सबसे मजबूत माध्यम है और वह नई ऑडियंस तक पहुंचने का यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते।

इसे भी पढ़ें – रामलला प्रतिष्ठा दिवस : अरविंद कल्लू का गीत ‘मेरे राम’ रिलीज, प्रभु भक्ति में डूबे एक्टर और सिंगर

विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है। उन्होंने खुद कहा है कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है। विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक भी है और करियर के लिहाज से बेहद अहम भी। उन्होंने फैंस से खास अपील की है कि वे एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज को भरपूर प्यार दें।

इसे भी पढ़ें – कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

इस वेब सीरिज के सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं। आमतौर पर रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो उनका किरदार इतना ग्रे और इंटेंस है कि यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इस सीरीज में उनके सामने टक्कर में होंगे टीवी के जाने-माने स्टार शरद मल्होत्रा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

इसे भी पढ़ें – लोकगीत ‘पिया सुतिहा बहरिया’ रिलीज, काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ का दिखा दिलकश अंदाज

इस सीरीज की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है, जिनकी स्क्रिप्ट को बेहद मजबूत और थ्रिल से भरपूर है। यह भी चर्चा है कि ‘ACP विक्रांत’ विनय आनंद के करियर को एक नई दिशा दे सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कुटिंग OTT पर रिलीज होने वाली यह सीरीज विनय आनंद के डिजिटल सफर की कितनी धमाकेदार शुरुआत करती है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: ekta kapoor vinay anand ekta kapoor webseries Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update vinay anand

Post navigation

Previous: रामलला प्रतिष्ठा दिवस : अरविंद कल्लू का गीत ‘मेरे राम’ रिलीज, प्रभु भक्ति में डूबे एक्टर और सिंगर
Next: शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘जनुआ रोवताटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यहां देखें VIDEO

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.