Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

रामलला प्रतिष्ठा दिवस : अरविंद कल्लू का गीत ‘मेरे राम’ रिलीज, प्रभु भक्ति में डूबे एक्टर और सिंगर

मनोज भावुक सिर्फ गीतकार ही नहीं, बल्कि टेलीविजन पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और जाने-माने शायर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा पर लिखी उनकी पुस्तक 'भोजपुरी सिनेमा के संसार' उन्हें इस सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाने का हक देती है। उन्हें फिल्मफेयर, फेमिना, दिल्ली प्रेस, भारतीय भाषा सम्मान एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।
जोहार संथाल डेस्क 21.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 21 जनवरी। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ, जहां रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। उस ऐतिहासिक दिन के ठीक एक दिन पहले भगवान राम पर एक हिंदी गीत (Arvind Akela Kallu Song Mere Ram) रिलीज हुआ है, मेरे राम। हालांकि, इस गीत का संबंध न तो अयोध्या से है, न मूर्ति स्थापना से। यह उस राम का गीत है जो हर पल, हर क्षण आपके साथ रहते हैं और मन से पुकारिए तो हर समस्या का समाधान बनकर प्रकट हो जाते हैं। इस शानदार गीत के गीतकार हैं हिंदी-भोजपुरी के प्रख्यात कवि मनोज भावुक।

इसे भी पढ़ें – कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

भोजपुरी फिल्म ‘मेहमान’ का यह गीत आज ही एस आर के म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म के नायक हैं अरविंद अकेला कल्लू। यह गीत उन्हीं की आवाज में है। निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह निर्मित्त इस फिल्म के निर्देशक हैं लाल बाबू पंडित। इस भोजपुरी फिल्म के 9-10 गीतों में सिर्फ यही एक गीत हिंदी में है। शायद राम की व्यापकता को ध्यान में रखकर इसे हिंदी में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें – लोकगीत ‘पिया सुतिहा बहरिया’ रिलीज, काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ का दिखा दिलकश अंदाज

इस गीत में मनोज भावुक कहते हैं –

ये अन्धी गलियां हैं, इनमें भटक रहे नर-नारी
रंक की बात करूं क्या मै, जब राजा यहां भिखारी
तुम बिन सब कुछ लगे अधूरा, तुम बिन सब बेकाम
मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम…

तोड़ के सारे बंधन मैं भी द्वार तुम्हारे आया
नींद से जागा, होश में आया, तुम बिन मन घबराया
तुम ही हो रघुवर मेरे इस चित्त में आठों याम
मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम…

इस राम गीत के संगीतकार हैं भोजपुरी फिल्मों के ख्यातिलब्ध लेखक-निर्देशक-संगीतकार रजनीश मिश्रा। गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी जब भी साथ आती है, कमाल ही करती है। चाहे, फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के गीत ‘तोर बउरहवा रे माई’ की हो या हाल ही में रिलीज फिल्म ‘दुल्हिनिया नाच नचावे’ या फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ के सभी गीतों की, इस जोड़ी ने इतिहास रचा है। मनोज भावुक सिर्फ गीतकार ही नहीं, बल्कि टेलीविजन पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और जाने-माने शायर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा पर लिखी उनकी पुस्तक ‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’ उन्हें इस सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाने का हक देती है। उन्हें फिल्मफेयर, फेमिना, दिल्ली प्रेस, भारतीय भाषा सम्मान एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें – प्रेम सिंह की नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की हुई धमाकेदार शुरुआत, नए साल में दिखा नया लुक

आज के भोजपुरी फिल्म के गीतों ने लोगों को भोजपुरी सिनेमा से ही दूर कर दिया है। ऐसे में गीतकार मनोज भावुक एक उम्मीद की किरण बन कर आए हैं। वह शैलेन्द्र, मजरूह, अंजान और लक्ष्मण शाहाबादी के भोजपुरी गीतों की याद दिलाते हुए आज के जमाने की बात करते हैं। जहां तक फिल्म की बात है तो फिल्म ‘मेहमान’ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, सोनू पांडेय, स्वस्तिका, अनु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री और विष्णु कुमार जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: arvind akela kallu arvind kallu song mere ram Bhojpuri Cinema bhojpuri film mehman Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update mere ram manoj bhavuk

Post navigation

Previous: दावोस में मुख्यमंत्री सोरेन का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया से संवाद, विकास विजन और वैश्विक सहभागिता पर चर्चा
Next: टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की वेब सीरिज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.