Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

भोजपुरी फिल्म ‘सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक, बेहद रोचक और रोमांचक अपकमिंग प्रोजेक्ट

'सास की सौतन' का फर्स्ट लुक यह संकेत देता है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों के भीतर छिपे द्वंद्व और सामाजिक सोच को भी सामने लाएगी। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।
जोहार संथाल डेस्क 16.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 16 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और टकराव को नए अंदाज में पेश करने जा रही फिल्म ‘सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक जारी होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एसआरके म्यूजिक प्रालि और शानवी म्यूजिक प्रालि के बैनर तले बन रही इस फिल्म को रौशन सिंह प्रस्तुत कर रहे हैं। फर्स्ट लुक में रिश्तों की जटिलता, सस्पेंस और ड्रामे की झलक साफ दिखाई देती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें – कपिल शर्मा शो : अक्षरा सिंह की गैरमौजूदगी में भी चर्चा, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा

रौशन सिंह ने कहा कि ‘सास की सौतन’ एक पारिवारिक कहानी है, जो रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक टकराव को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बदलते पारिवारिक मूल्यों पर भी सोचने को मजबूर करेगी। रोशन सिंह के अनुसार, फिल्म की कहानी आम घर-परिवार से जुड़ी है, जिससे हर वर्ग का दर्शक खुद को इससे जोड़ पाएगा। मजबूत पटकथा, दमदार अभिनय और मधुर संगीत इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें विश्वास है कि ‘सास की सौतन’ भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहचान बनाएगी और दर्शकों का भरपूर प्यार पाएगी।

इसे भी पढ़ें – यश कुमार 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जल्द होगी रिलीज

फिल्म में रितेश उपाध्याय, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता, पाखी हेगड़े, समर्थ चतुर्वेदी, रीना रानी, संजय पांडे सहित कई सशक्त कलाकार हैं। अनुभवी कलाकारों और नए चेहरों का यह संतुलन फिल्म को खास बनाता है। निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक नीलमणि सिंह की जोड़ी, इससे पहले भी दमदार कंटेंट के लिए जानी जाती रही है, वहीं लेखक शशि रंजन द्विवेदी की कहानी पारिवारिक रिश्तों के भीतर छिपे संघर्ष और संवेदनाओं को मजबूती से उभारने का वादा करती है।

इसे भी पढ़ें – ‘सनम बेरहम’ रिलीज, ईशा मालवीया और बसीर अली की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धूम

संगीत की बात करें तो फिल्म में ओम झा और आदर्श सिंह का संगीत है, जिसके बोल प्यारेलाल यादव, राकेश निराला, धरम हिंदुस्तानी, शान्दारजी और उपेंद्र उजाला ने लिखे हैं। डीओपी सिद्धार्थ सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती का है, जो फिल्म के तकनीकी पक्ष को मजबूत बनाता है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पोस्ट प्रोडक्शन हम्मिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किया जा रहा है, जिससे फिल्म का विजुअल ट्रीट और बेहतर होने की उम्मीद है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema pakhi hegde ritesh upadhyay saas ki sautan first look

Post navigation

Previous: कपिल शर्मा शो : अक्षरा सिंह की गैरमौजूदगी में भी चर्चा, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा
Next: धरम-धीरू की जोड़ी हुई हिट, ‘खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में हुए सम्मानित

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.