Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

यश कुमार 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जल्द होगी रिलीज

यश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा है। उन्होंने दर्शकों, अपने प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह समाज के एक संवेदनशील विषय को मजबूती से उठाती है।
जोहार संथाल डेस्क 15.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 15 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यूनिक और भरोसेमंद स्टार यश कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ, जिसने आते ही दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यह फिल्म यश कुमार के लंबे, संघर्षपूर्ण और सफल करियर की उपलब्धियों का प्रतीक मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें – ‘सनम बेरहम’ रिलीज, ईशा मालवीया और बसीर अली की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धूम

फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है, जिसमें इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक यथार्थ का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। ‘विधवा बनी सुहागन’ एक ऐसी कहानी को सामने लाती है, जो समाज की रूढ़ियों, दर्द और महिला संघर्ष को मजबूती से दर्शाती है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाला सशक्त संदेश भी देने वाली है।

इस फिल्म में यश कुमार के साथ अभिनेत्री सपना चौहान की जोड़ी पहली बार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री, अभिनय की गहराई और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हर तरह के किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।

इसे भी पढ़ें – अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

यश कुमार की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है उनका कहानी प्रधान होना। उनकी अधिकांश फिल्मों में सामाजिक सरोकारों के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। ‘विधवा बनी सुहागन’ भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां कहानी और संदेश को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि यश कुमार की फिल्मों को दर्शकों का विशेष प्रेम मिलता रहा है।

इसे भी पढ़ें – पावर स्टार पवन सिंह ने गुंजन और आस्था की फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर किया लॉन्च

अपनी 100वीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा है। उन्होंने दर्शकों, अपने प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह समाज के एक संवेदनशील विषय को मजबूती से उठाती है।

इसे भी पढ़ें – कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के साथ अवधेश मिश्रा, बलेश्वर सिंह, राधे कुमार, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, रागिनी दुबे, संजीव मिश्रा, चंदन कश्यप, सपू चौहान और काजल झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। कथा-पटकथा व संवाद एस. के. चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत मुन्ना दुबे का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Patna News sapna chauhan yash kumar yash kumar 100 film

Post navigation

Previous: ‘सनम बेरहम’ रिलीज, ईशा मालवीया और बसीर अली की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धूम
Next: शिक्षा समाज और राष्ट्र की सेवा का भी एक साधन है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.