Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू, गोल्डी यादव के साथ जीता फैंस का दिल

गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हल्का येलो रंग की साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं। इसमें माही श्रीवास्तव और उनके को-स्टार के बीच की शानदार केमिस्ट्री को कश्मीर के लुभावने नजारों के बीच फिल्माया गया है।
जोहार संथाल डेस्क 12.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

​जोहार पटना, 12 जनवरी। प्राकृतिक सौंदर्य की स्वर्ग कही जाने वाली कश्मीर की वादियों में एक बार फिर भोजपुरी संगीत की गूंज सुनाई दे रही है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना ‘नाम बदनाम होता’ अपनी सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

गाना सुनकर और देखकर संगीतप्रेमियों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हल्का येलो रंग की साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं। इसमें माही श्रीवास्तव और उनके को-स्टार के बीच की शानदार केमिस्ट्री को कश्मीर के लुभावने नजारों के बीच फिल्माया गया है।

वीडियो में ऊंचे पहाड़, बहती नदियां और चारों तरफ फैली सफेद बर्फ की चादर गाने को और भी ज्यादा भव्य बना रही है। पीले रंग की साड़ी में माही श्रीवास्तव का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने की पूरी शूटिंग कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हुई है, जो इस वीडियो को बॉलीवुड स्तर की भव्यता प्रदान करती है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़ें – विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज

गाने में दिखाया गया है कि माही अपने प्रेमी के साथ डेट पर किसी रेस्तरां में आई हैं और प्यार भरे वक्त गुजार रही हैं। अगले ही पल कपल किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर रोमांटिक मूड में नजर आते हैं। माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी से कहती हैं कि ‘सुनके ई बतिया हमरा दिल के आराम होता, तोहरा साथे हमरो नाम बदनाम होता, सरे बाजार में, सरे बाजार में ई चर्चा सरेआम होता, तोहरा साथे हमरो नाम बदनाम होता।’

गाने के बोल युवाओं की जुबान पर चढ़ने लगे हैं। फैंस कश्मीर की खूबसूरती और माही श्रीवास्तव के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्षेत्रीय गानों की शूटिंग के लिए कश्मीर जैसे लोकेशंस का चुनाव न केवल गानों की गुणवत्ता को बढ़ाता है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देता है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक ‘नाम बदनाम होता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर समीय मलिक, एडिटर सैयद मुजफ्फर हैं।

इसे भी पढ़ें – पवन सिंह के जन्मदिन पर ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा गुडलक रहा है। मेरी कोशिश रहेगी मैं अपने हर काम में हमेशा अपना बेस्ट दूं और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं। वहीं, सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सॉन्ग गाने का मौका मिल रहा है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema mahi naam badnaam hota song mahi shrivastava naam badnaam hota

Post navigation

Previous: एनआईएफटी ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई
Next: झारखंड के आदिवासी समुदाय के लिए सरकार का बड़ा कदम, क्या है PESA कानून, जानिए पूरी डिटेल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.