Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

सेल ने दर्ज की दिसंबर महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री, अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान मजबूत वृद्धि बरकरार

दिसंबर महीने के दौरान इस शानदार प्रदर्शन ने सेल को वित्तीय वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में अपनी विकास गति को बनाए रखने में मदद की है।
जोहार संथाल डेस्क 05.01.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार रांची, 6 जनवरी। देश की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और देश के अग्रणी इस्पात उत्पादकों में से एक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने दिसंबर 2025 के दौरान 2.1 मिलियन टन (एमटी) (अनंतिम) की विक्रय दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की है। यह दिसंबर 2024 में हासिल की गई 1.5 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में लगभग 37% की भारी वृद्धि है।

यह दिसंबर महीने के लिए कंपनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों और बिक्रय माध्यमों में नए कीर्तिमान स्थापित किए, साथ ही इन्वेंट्री (स्टॉक) में भी महत्वपूर्ण कमी आई है। यह प्रदर्शन सेल द्वारा ग्राहकों को समय पर डिलीवरी  देने पर फोकस करने की वजह से रहा। सेल हाल के दिनों में नए उत्साह के साथ ब्रांडिंग पहलों पर भी जोर दे रहा है।

इसे भी पढ़ें – हेमंत मजबूरी नहीं, झारखंड के लिए जरूरी, उनकी सियासी पारी में ‘झुकेगा नहीं सोरेन’ का तेवर

दिसंबर महीने के दौरान इस शानदार प्रदर्शन ने सेल को वित्तीय वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में अपनी विकास गति को बनाए रखने में मदद की है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल बिक्री मात्रा 14.7 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की 12.6 मिलियन टन की तुलना में लगभग 17% की वृद्धि है।

घरेलू बाजार में बनाए गए रिकॉर्ड के अतिरिक्त, निर्यात मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वैश्विक स्तर पर सेल की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करती है। यह निरंतर सुधार, सेल की मजबूत बाजार उपस्थिति, ग्राहक-केंद्रित पहलों और परिचालन उत्कृष्टता को उजागर करता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में, सेल की यह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां कंपनी की न केवल भारत के अग्रणी इस्पात निर्माताओं में इसकी स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शीर्ष इस्पात कंपनियों के बीच भी, सेल को एक उच्च पायदान पर ले जाने की उम्मीद दिलाती है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Jharkhand News Jharkhand Special sail news sail profit Top Stories

Post navigation

Previous: भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ की लखनऊ में शूटिंग कंप्लीट, मुंबई में एडिटिंग शुरू
Next: पवन सिंह के जन्मदिन पर ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.