Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

पति का प्यार, सास का दुलार : 16 जनवरी को रिलीज होगी स्मृति सिन्हा और गौरव झा स्टारर फिल्म

'पति का प्यार, सास का दुलार’ एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और भावनात्मक फिल्म है, जो 16 जनवरी को रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और पारिवारिक संवेदनाओं के साथ यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक यादगार पेशकश साबित होने की उम्मीद है।
जोहार संथाल डेस्क 05.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 5 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। स्मृति सिन्हा और गौरव झा स्टारर बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ आगामी 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गर्माहट और भावनाओं की गहराई को बड़े परदे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म का टाइटल ही दर्शकों को परिवार और संस्कार से जुड़े एक भावनात्मक सफर का संकेत देता है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा और स्मृति सिन्हा नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी पहले से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इस फिल्म की खास ताकत मानी जा रही है। फिल्म में पति-पत्नी और सास-बहू के रिश्तों को संवेदनशीलता और संतुलन के साथ दिखाया गया है, जो हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखता है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे के दमदार अंदाज ने लूटी महफिल

विश्वा मूर्ति फिल्म्स व पिकासो प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ के निर्माता संजय पाण्डेय व देवेंद्र बंसल हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। संजय पाण्डेय ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है, जो आज के दौर में रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त रूप से सामने रखती है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने वाली है, क्योंकि इसकी कहानी घर-परिवार, संस्कार और भावनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है, जिससे दर्शक न केवल फिल्म का आनंद लेंगे बल्कि इससे कुछ सीख भी लेकर जाएंगे।

‘पति का प्यार, सास का दुलार’ में सशक्त सहायक कलाकारों की भी अहम भूमिका है। फिल्म में जय सिंह राठौड़, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जायस, महेश आचार्य, रिंकू भारती, बीबी बिजेंद्र सिंह, कविता राज सिंह, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, स्वीटी सिंह राजपूत, मुस्कान गोस्वामी और काजल निषाद जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी को मजबूती प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें – विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज

फिल्म की खास बात इसमें शामिल चाइल्ड आर्टिस्ट चाथ राज की भूमिका भी है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ते हैं। पारिवारिक ड्रामा होने के साथ-साथ फिल्म में सामाजिक संदेश भी पिरोया गया है, जिससे दर्शक न केवल मनोरंजन करेंगे बल्कि रिश्तों की अहमियत को भी महसूस करेंगे।

गौरतलब है कि फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ के सह निर्माता नरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप महादेव पवार, प्रशांत खैर और अभिषेक गोयल हैं। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गीतों को प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखा है। कथा, पटकथा एवं संवाद मनोज पाण्डेय के हैं। छायांकन की जिम्मेदारी समीर जहांगीर सैयद ने संभाली है और संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार, कला निर्देशन अवधेश राय और कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या विष्णु ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

‘पति का प्यार, सास का दुलार’ एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और भावनात्मक फिल्म है, जो 16 जनवरी को रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और पारिवारिक संवेदनाओं के साथ यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक यादगार पेशकश साबित होने की उम्मीद है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema bhojpuri film pati ka pyaar saas ka dular gaurav jha pati ka pyyar saas ka dular smriti sinha

Post navigation

Previous: घर में पूजा करते समय न करें ये छोटी भूलें, वरना हमेशा बना रहेगा वास्तु दोष, जानें ये खास नियम
Next: ‘लड़ाई’ के बाद अंजना सिंह के साथ विशाल तिवारी नए साल में ‘शुभ आरती’ से करेंगे धमाल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.