Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

कोठियों का शहर मधुपुर, बंगाली संस्कृति को दिलाता याद

जानकारों की मानें तो एक जमाने में मधुपुर में बंगाल की नामी-गिरामी हस्तियों की 560 कोठिया थीं। वर्तमान में कुछ को छोड़कर अधिकांश कोठियां तो दिखती ही नहीं है। मौसम परिवर्तन के वक्त बंगाली बाबू सैलानी के रूप में मधुपुर आते थे।
जोहार संथाल डेस्क 13.12.2025
मधुपुर (देवघर)।

Photo: Balmukund Sharma/Madhupur.

1910 से 1975 का कालखंड बंगाली बाबूओं का स्वर्णकाल कहा जाता है। सैलानियों का शहर कभी कोठियों का शहर कहा जाता था। यहां की कोठियों का गौरवशाली इतिहास बाबू मोशाय से जुड़ी यादों को समेटे हुए है। वक्त की ऐसी मार पड़ी कि कोठियां नजर से ओझल होने लगी। माहौल भी ऐसा बदला कि कोठी छोड़कर चला जाना ही लोगों ने मुनासिब समझा। मार्बल हाउस, साधु संघ, जहाज कोठी, राजबाड़ी, खिरोद भवन, रेडकोर्ट के झरोखा से उस अतीत को देखा जा सकता है। इन कोठियों को धरोहर के रूप में संजोकर रखने की जरूरत है। ताकि पर्यटक यहां आकर यहां के अतीत से वाकिफ हो सकें।

यूरोपियन शैली से बनी सैकड़ों कोठिया आज भी बंगाली बाबुओं के अतीत की याद दिलाती है। कोठियों की साज-सज्जा, रंग-बिरंगे फूलों की बगिया का मनोरम दृश्य बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता था। आज भी ऐसी कुछ कोठियां बाग से निकलनेवाली खुशबू की गवाह बनी हुई है। पर न जाने वह कब तक लोगों के नजरों के सामने रह पाएगी।

जानकारों की मानें तो एक जमाने में मधुपुर में बंगाल की नामी-गिरामी हस्तियों की 560 कोठिया थीं। वर्तमान में कुछ को छोड़कर अधिकांश कोठियां तो दिखती ही नहीं है। मौसम परिवर्तन के वक्त बंगाली बाबू सैलानी के रूप में मधुपुर आते थे।

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री विधानचंद्र राय, तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सर आशुतोष मुखर्जी, प्रद्युमन कुमार मल्लिक, जनसंघ के वरिष्ठ संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, देवनारायण कुंडू, टीपी बोस, राय बहादुर खगेंद्रनाथ मित्रा, गांधीवादी जगन्नाथ कोले, सर गुरुदास बनर्जी, बैरिस्टर सर देवी प्रसाद सर्वाधिकारी जैसे नामी-गिरामी हस्तियों की कोठियां शहर के शेखपुरा, बड़बाद, पत्थरचपटी, कालीपुर टाउन, लालगढ़, बावनबीघा, सेठ विला, कुशमाहा, जगदीशपुर में हुआ करती थी।

इसे भी पढ़ें – बाबा बैद्यनाथ और देवघर, यहां हर मनोकामना होती है पूर्ण

कोठियों के मिटते अस्तित्व के कारण अब यहां सैलानियों का आवागमन भी कम हो गया है। लेकिन आज भी शरद ऋतु का आनंद उठाने हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकते हैं ये इलाके

पुराने विरासत भवन को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जा सकता है। पर्यटक यहां आएंगे तो यहां की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यहां के लोगों की आमदनी बढ़ेगी। पर्यटन स्थल के रूप में आसपास के पहाड़ को विकसित करने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। और यह रोजगार स्थायी होगी। सरकार को सोचना होगा और मधुपुर की पुरानी रौनक को लौटाने की योजना बनानी होगी।

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand News Jharkhand Special

Post navigation

Previous: बाबा बैद्यनाथ और देवघर, यहां हर मनोकामना होती है पूर्ण
Next: 38 वर्षों से गुफा में सांख्य -योग की साधना कर रहे सद्गुरु स्वामी भाष्कर जी

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.