Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • आपकी बात

मधुपुर में तांगे पर नहीं चढ़ते बाबू भैया, चालक तंगहाल

जोहार संथाल डेस्क 22.12.2025
Photo: AI/Grok.

Photo: AI/Grok.

जोहार मधुपुर, 23 दिसंबर। अब मधुपुर में तांगे पर बाबू भैया नहीं चलते। जब मोटर वाहन नहीं था, तो लोग इसी के सहारे अपनी मंजिल तय करते थे। एक जमाने में तांगा यहां की लोकप्रिय सवारी थी। 20-25 वर्ष पहले मधुपुर में 100 से अधिक तांगे चलते थे। जो अब सिमट कर महज 4-5 रह गए हैं।

बंगाली सैलानियों का मिनी हिल स्टेशन मधुपुर जैसे धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक मनोरंजक पहचान खोता जा रहा है। वैसे ही तांगा चालकों का रोजगार छिंनता गया । कभी मधुपुर का मीठा पानी, शांतिप्रिय लोग, गंगा- जमुनी संस्कृति, प्रदूषण रहित वातावरण, नदी, जोरिया, झरना झाड़ी जंगल भरा मनोरंजन स्थल मधुपुर की खास पहचान थी। लेकिन यहां की प्रकृति और संस्कृति टूटने बिखरने से अस्तित्व पर संकट है।

तांगा की सवारी और बाजार हाट का जुड़ाव पुराना था। मधुपुर में तांगा वह लुप्तप्राय होने के कगार पर है। कमर मंजिल रोड के तांगे वाले कहते हैं इनकी हालत दयनीय है। पहले बंगाली बाबू वर्धमान मिष्ठान का संदेश मिठाई,बंसी महाराज का राजभोग, रबड़ी ,रसमलाई, मामाजी के दुकान की छेनामुर्की, प्रकाश का चाट, पाठक का कचौड़ी, कोल्हा का डोसा, गांधी चौक की लस्सी, हटिया से सब्जी, मांस, मछली लेकर तांगा पर सवार होते थे। बावनबीघा, सपहा, शेखपुरा, बड़बाद, पत्थरचपटी में उनकी दर्जनों बड़ी-बड़ी कोठियां थी।

Also Read: ‘एकला चलो रे’ और रविंद्र नाथ टैगोर का मधुपुर से खास कनेक्शन, इस धरती से मिली प्रेरणा

तांगा से ही सैलानी कोठी आना-जाना करते थे। बकुलिया झरना, पथरौल और फागो काली मंदिर समेत मनोरंजक स्थल भी तांगे से ही लोग जाते थे। तांगा चालक सलीम कहते हैं कि लोग पहले गांधी चौक के पास ही तांगा लगाया करते थे। वहां से हटने के बाद स्टेशन परिसर में तांगा लगाना शुरू हुआ। अब तो मुश्किल से परिवार चल रहा है।

कोरोना काल ने तो तांगा चालकों की कमर तोड़ कर ही रख दी। अब तो घोड़े के खाने के लिए भी पैसा नहीं जुड़ता है। भूखमरी से बचने के लिए लोग तांगा छोड़कर मजदूरी करने को विवश हुए हैं।अक्टूबर से फरवरी तक बंगाली सैलानियों से कुछ आमदनी होती थी। अब तो सैलानी भी मधुपुर से मुंह मोड़ने लगे हैं। कोरोना के कारण सैलानियों का आवागमन बहुत कम हो रहा है।

(वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल जी )

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand News Madhupur News

Post navigation

Previous: झारखंड सरकार का छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे?
Next: पावर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • लिखा-पढ़ी
  • आपकी बात

विश्व पुस्तक मेला : साहित्य अकादमी ने फेस-टू-फेस और कहानी पठन कार्यक्रमों का आयोजन किया

जोहार संथाल डेस्क 17.01.2026
Photo: IPRD Jharkhand.
  • झारखंड विशेष
  • आपकी बात
  • राजधानी

हेमंत मजबूरी नहीं, झारखंड के लिए जरूरी, उनकी सियासी पारी में ‘झुकेगा नहीं सोरेन’ का तेवर

जोहार संथाल डेस्क 28.12.2025
Photo: Prabhakar Shandilya, Deoghar.
  • पूजा-पाठ
  • आपकी बात
  • संथाल

बाबा बैद्यनाथ धाम की अनोखी महिमा, शिव-शक्ति के दिव्य मिलन से पूरी होती है हर मनोकामना

जोहार संथाल डेस्क 22.12.2025

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.