Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • योजना द्वार
  • राजधानी

झारखंड सरकार का छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे?

जोहार संथाल डेस्क 22.12.2025
Photo: IPRD Jharkhand.

झारखंड सरकार का छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे? (Photo: IPRD Jharkhand).

जोहार रांची, 22 दिसंबर। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड (जीएससीसी) योजना को प्रभावी रूप से लागू किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र छात्रों को रियायती दर पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पढ़ाई में किसी तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

दरअसल, इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को केवल 4 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण चुकाने के लिए छात्रों को 15 साल तक की अवधि दी गई है, जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद उन पर ज्यादा आर्थिक दबाव न पड़े। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती, यानी ऋण लेने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

किस क्लास के छात्र जीएससीसी का उठा सकते हैं लाभ?

आपको बता दें, गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ वही छात्र ले सकते हैं जो भारतीय नागरिक हों और झारखंड राज्य से संबंधित हों। डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्र का 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि स्नातक या उससे ऊपर के कोर्स के लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, छात्र का प्रवेश भारत के किसी मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित संस्थान में होना चाहिए।

इस योजना के अंतर्गत आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एक्सएलआरआई, आईआईएससी, बीआईटीएस, एनएलयू, एनआईडी, आईआईएफटी जैसे संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्र भी पात्र हैं। संस्थान का एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 200 में या अपनी कैटेगरी में टॉप 100 में होना, या फिर एनएएसी से ‘ए’ ग्रेड या उससे ऊपर होना जरूरी है।

Also Read: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब ऐसे उठाएं मंईयां सम्मान योजना का पूरा फायदा

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के समय छात्र की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, यह शर्त भी है कि छात्र पहले इस योजना का लाभ न ले चुका हो और उसी कोर्स के लिए किसी अन्य बैंक से एजुकेशन लोन न लिया गया हो।

इस योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं, जिसके बाद एप्लिकेशन आईडी जारी की जाती है। फिर छात्र सूचीबद्ध ऋण देने वाली संस्था (एमएलआई) का चयन करता है, जो ऋण की स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी करती है।

आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। इसके अलावा सरकार का मानना है कि गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड योजना से झारखंड के हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और राज्य में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Guruji Student Credit Card Guruji Student Credit Card Online Application Form Jharkhand News Jharkhand Student Scheme Ranchi News झारखंड गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड योजना झारखंड छात्र योजना

Post navigation

Previous: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब ऐसे उठाएं मंईयां सम्मान योजना का पूरा फायदा
Next: मधुपुर में तांगे पर नहीं चढ़ते बाबू भैया, चालक तंगहाल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.