Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • संथाल

फिल्मी हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रहा मधुपुर, अब यादें ही शेष

जोहार संथाल डेस्क 20.12.2025
Photo: Meta AI.

Photo: Meta AI.

जोहार देवघर, 20 दिसंबर। प्राकृतिक आबोहवा मनोरंजक स्थल के रूप में आसपास के राज्यों में चर्चित मधुपुर कभी फिल्मी दुनिया के आकर्षण का केंद्र था । मधुपुर से भारतीय सिनेमा कलाकारों का पुराना लगाव रहा है।

प्रसिद्ध फिल्म निदेशक पीसी बरुआ कोलकाता में न्यू थिएटर के बैनर तले जीवन नैया नामक फिल्म की अधिकांश शूटिंग मधुपुर इलाके में कराए थे। वर्ष 1931 और 1953 की अवधि में न्यू थियेटर्स के बैनर तले हिंदी, बांग्ला फिल्मों का निर्माण कार्य क्षेत्र मधुपुर रहा।

न्यू थियेटर्स के संस्थापक पीसी बरुआ, उनके फिल्म की नायिका जमुना, छाया, चर्चित संगीतकार पंकज मल्लिक अपनी टीम के साथ बकुलिया झरना और चिहुंटिया पहाड़ क्षेत्र के हिस्से में कई फिल्मों का निर्माण कराया। उनका इन प्राकृतिक स्थलों से विशेष लगाव था।

सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती के. एल. सहगल का मधुपुर से अलग संबंध रहा है। उनके छोटे भाई आर.एल. सहगल मधुपुर में रेल अधिकारी थे। अपने भाई से मिलने और मधुपुर में शूटिंग के सिलसिले में वह अक्सर मधुपुर आते थे। देश बंटवारे के पूर्व लाहौर के पंचोली आर्ट फिल्म संस्था के बैनर तले यहां कई यादगार फिल्मों का निर्माण हुआ। उसमें एक फिल्म ‘खजांची’ की नायिका रमोला पर एक प्रसिद्ध गीत ‘सावन के नजारे हैं’ मधुपुर में फिल्माया गया था। उस जमाने में हर एक युवा के होठों पर यह गीत थी।

एनएन घटक रोड स्थित मकान में रहने व अपने पिता से मिलने रमोला अक्सर मधुपुर आती थी। गीतकार और संगीतकार हेमंत मुखर्जी के मामा मधुपुर में रेलवे गार्ड के रूप में कार्यरत थे। हेमंत कुमार लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीट्यूट मधुपुर में गीत संगीत का रियाज करते थे। उनके साथ मधुपुर की कोठियों में रहने वाले कई कलाकार, संगीतकार रियाज में शामिल होते। इनमें से एक नबी बक्स रोड निवासी शम्स होदा बिहारी।

Also Read: विशेष : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए वैचारिक तपस्या का केंद्र था मधुपुर

अभाव के दौर में वह हेमंत मुखर्जी के साथ थे। बाद में मुंबई जाकर फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। वहां हेमंत कुमार द्वारा होदा बिहारी रचित गीत यह चांद होंगे, तारे रहेंगे ने देश भर में तहलका मचा दिया। समिति चटर्जी, नूर साहब, विश्वजीत समेत कई महान कलाकार को मधुपुर की आबोहवा प्राकृतिक मनोरम आकर्षित करती रही।

आज मधुपुर का प्राकृतिक मनोरम जंगल, पहाड़, पहाड़ी उजड़ती जा रही है। स्वास्थ्यवर्धक मीठा पानी का स्रोत भी लुप्त होता जा रहा है। लेकिन अब पथरोल, बुढ़ई , बकुलिया झरना, चिहुंटिया पहाड़, फागो काली मंदिर, कर्णेश्वर महादेव मंदिर, नायक धाम आदि पर्यटक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के लिए पर्यटन विभाग प्रयास कर रही है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand News Madhupur News

Post navigation

Previous: विशेष : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए वैचारिक तपस्या का केंद्र था मधुपुर
Next: ‘एकला चलो रे’ और रविंद्र नाथ टैगोर का मधुपुर से खास कनेक्शन, इस धरती से मिली प्रेरणा

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.