Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • संथाल
  • लिखा-पढ़ी

झरिया महाराज की कोठी में स्थापित हुआ मधुपुर कॉलेज, वर्षों बाद भी पीजी की पढ़ाई नहीं

जोहार संथाल डेस्क 20.12.2025
झरिया महाराज की कोठी में स्थापित हुआ मधुपुर कॉलेज, वर्षों बाद भी पीजी की पढ़ाई नहीं (Photo: Sunny Khan, Madupur.)

झरिया महाराज की कोठी में स्थापित हुआ मधुपुर कॉलेज, वर्षों बाद भी पीजी की पढ़ाई नहीं (Photo: Sunny Khan, Madupur.)

जोहार देवघर, 20 दिसंबर। देवघर जिले का मधुपुर सैलानियों और गुलाबों का शहर के रूप में आसपास के राज्यों में चर्चित है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विविधता को एकसूत्र में समेटे इस शहर की गरिमा का प्रकाश मधुपुर कॉलेज आज भी फैला रहा है। कॉलेज में ज्ञान-विज्ञान के अलावा खेलकूद, कला, साहित्य, संगीत समेत छात्रों की चेतना को जागृत करनेवाले कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं। सिदो-कान्हू मुर्मू विवि से संबद्ध इस कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई होती है। बावजूद इसके यहां आशा के अनुरूप छात्रों को स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल नहीं हो पा रही है।

1966 में स्थापित हुआ था कॉलेज

मधुपुर कॉलेज की स्थापना 1966 में हुई थी। तत्कालीन श्यामा प्रसाद हाई स्कूल में कॉलेज शुरू हुआ। इसके बाद यहां के लोगों के सहयोग से 1976 में पथरचपटी मोहल्ला स्थित झरिया महाराज की कोठी को कॉलेज के लिए खरीदा गया। पहले यह भागलपुर विवि के अधीन था। पूर्व विधायक यासीन अंसारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार बनर्जी, देवनारायण कुंडू, द्वारिका प्रसाद चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, मोतीलाल डालमिया, स्वतंत्रता सेनानी स्व. ज्वाला प्रसाद राय, भोला सर्राफ, शिक्षाविद् रामावतार साह, चंद्रशेखर साह, सीताराम साह, वासुदेव प्रसाद, तत्कालीन रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी केशव प्रसाद, देवघर के तत्कालीन एसडीओ कृष्णादेव प्रसाद सिंह आदि सैकड़ों ने कॉलेज स्थापना में मदद दी।
Also Read: 38 वर्षों से गुफा में सांख्य -योग की साधना कर रहे सद्गुरु स्वामी भाष्कर जी

विषयवार शिक्षकों की कमी से परेशानी

कॉलेज में प्राचीन व आधुनिक पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय, प्रयोगशाला है। निर्धन मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में विषयवार शिक्षकों की कमी है। इस कारण सही तरीके से पढ़ाई नहीं हो पाती। वहीं स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होने से छात्रों को देवघर या अन्य जगहों का रुख करना पड़ता है। कई बार छात्र संगठनों ने इस समस्या की ओर कॉलेज प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया। आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand News Madhupur News

Post navigation

Previous: सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘पियवा के मन ना डोलल’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया
Next: शिक्षित समाज : पूर्वजों की याद में बना है गुटगुटिया हाईस्कूल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - मेटा एआई
  • योजना द्वार
  • लिखा-पढ़ी

‘विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, 20 मार्च तक करें अप्लाई

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.