Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

बाहा के दिन पानी डालने को लेकर भी नियम हैं। जिस रिश्ते में मजाक चलता है, पानी की होली उसी के साथ खेली जा सकती है। यदि किसी युवक ने किसी कुंवारी लड़की पर रंग या पानी डाला तो समाज की पंचायत उस युवक की लड़की से शादी करवा देती है।
जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार दुमका, 3 मार्च। देशभर में रंगों के त्योहार होली 2026 (Holi 2026) का उत्साह है। वहीं, झारखंड के संथाल आदिवासी बहुल गांवों में पानी और फूलों की होली का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहेगा। इसे संथाली समाज में बाहा पर्व (Santhal Baha Parv) के नाम से जाना जाता है। यहां की परंपराओं में किसी पुरुष को इजाजत नहीं है कि वह किसी कुंवारी लड़की पर रंग (Rang Lagane Ke Niyam) डाले। इस समाज में रंग-गुलाल लगाने के कई नियम हैं। अगर किसी युवक ने समाज की किसी कुंवारी लड़की पर रंग डाल दिया तो उसे लड़की से शादी करनी पड़ती है। ऐसा नहीं करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें – लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

बाहा के दिन पानी डालने को लेकर नियम

कुछ गांवों में बाहा पर्व होली से पहले ही मनाया जा चुका है। दूसरी तरफ, कुछ गांवों में होली के बाद अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। बाहा का मतलब ‘फूलों के पर्व’ से है। इस दिन संथाल आदिवासी समुदाय के लोग तीर-धनुष की पूजा करते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हैं और एक-दूसरे पर पानी डालते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बाहा के दिन पानी डालने को लेकर भी नियम हैं। जिस रिश्ते में मजाक चलता है, पानी की होली उसी के साथ खेली जा सकती है। यदि किसी युवक ने किसी कुंवारी लड़की पर रंग या पानी डाला तो समाज की पंचायत उस युवक की लड़की से शादी करवा देती है। यहां तक कि अगर लड़की को शादी का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ तो समाज रंग डालने के जुर्म में युवक की सारी संपत्ति लड़की के नाम करने की सजा सुना सकता है।

संथाल समाज में प्रकृति की पूजा का रिवाज

यह नियम झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक के इलाके में प्रचलित है। इसी डर से कोई संथाली युवक किसी युवती के साथ रंग नहीं खेलता। परंपरा के मुताबिक, पुरुष केवल पुरुष के साथ होली खेल सकता है। पूर्वी सिंहभूम जिले में संथालों के बाहा पर्व की परंपरा के बारे में समाज के लोग बताते हैं कि हमारे समाज में प्रकृति पूजा का रिवाज है। बाहा पर्व में समाज के लोग साल के फूल और पत्ते कान में लगाते हैं। इसका अर्थ है कि जिस तरह पत्ते का रंग नहीं बदलता, हमारा समाज भी अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखेगा। बाहा पर्व पर पूजा कराने वाले को नायकी बाबा के रूप में जाना जाता है। पूजा के बाद वह सखुआ, महुआ और साल के फूल बांटते हैं।

इसे भी पढ़ें – बाहा परब : संथाल समुदाय की पारंपरिक होली, प्रकृति को नमन करने का पर्व

कई जगहों पर अतु बाहा का भव्य आयोजन

इस पूजा के साथ संथाल समाज में शादी-विवाह का सिलसिला शुरू होता है। संथाल समाज में ही कुछ जगहों पर रंग खेलने के बाद वन्यजीवों के शिकार की परंपरा है। शिकार में जो वन्यजीव मारा जाता है, उसे पकाकर सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर अतु बाहा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की थाप पर साल और महुआ के फूलों के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। वहीं, ‘दिशोम बाहा’ को भी पूरे उत्साह से आयोजित किया जाता है। यह एक केंद्रीय समागम है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करते हैं।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal Top Stories

Post navigation

Previous: लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम
Next: भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.