फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 23 फरवरी। होली से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने नया गाना ‘दीदी रे दीदी’ रिलीज (Holi Song Didi Re Didi Release) किया है। इस होली गीत को भोजपुरी की हिट मशीन कही जाने वाली मशहूर गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। उनकी सुरीली आवाज में ये गीत दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन (Updated Biharan) और एक्टर नवरत्न पांडेय (Navratan Pandey) नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिया है। जहां नवरतन पांडेय होली के हुड़दंग में डूबे नजर आ रहे हैं, वहीं अपडेटेड बिहारन अपनी अदाओं और डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ रिलीज, लोक रंग के साथ आधुनिक संगीत का शानदार मेल
कलाकारों के स्टेप्स और बैकग्राउंड डांसर्स की ऊर्जा होली के माहौल को जीवंत कर रही है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं। इस गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गीत वायरल होने वाला है। इसमें साली और देवर के होली के हुड़दंग का फिल्मांकन बहुत ही कमाल का किया गया है। इस गीत के प्रशंसक सिंगर शिल्पी राज की आवाज और एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस होली पर ‘दीदी रे दीदी’ निश्चित रूप से हर पार्टी और कार्यक्रम की शान बनने वाला है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो आप यहां इसका आनंद ले सकते हैं।
इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा ही भोजपुरी में स्तरीय और मनोरंजन से भरपूर कंटेंट पेश करने के लिए जाने जाते हैं। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जो होली के मूड को पूरी तरह से पकड़ते हैं। संगीत अंजनी सिंह का है, जिसने गाने की बीट्स को इतना एनर्जेटिक बनाया है कि कोई भी थिरकने को मजबूर हो जाए। गाने का वीडियो डायरेक्शन भोजपुरी के मशहूर डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है। उनके निर्देशन में गाने का फिल्मांकन बहुत ही भव्य और रंगीन नजर आ रहा है। विशाल गुप्ता की कोरियोग्राफी ने गाने को ज्यादा आकर्षक बना दिया है। गाने की एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने की है।
इसे भी पढ़ें – अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाका, ‘होली पे चले गोली’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम
इस गाने को लेकर गायिका शिल्पी राज ने कहा, ”यह होली गीत सबसे अलग बनाया गया है, जोकि मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गीत को गाते समय मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था। इस गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद।”
एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन और एक्टर नवरतन पांडेय ने कहा, ”हम रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इतना मनभावन होली का गाना बनाया है और उसमें हमें परफॉर्मेंस करने का मौका दिया है। इसके साथ ही सभी दर्शकों और प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना प्यार दिया है।”
—–समाप्त—–
