Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक स्टारर ‘सजनवा कइसे तेजब’ का ट्रेलर जारी, फिल्म प्रेम और संघर्ष पर आधारित

रितेश पांडेय ने कहा कि यह फिल्म एक बेहद भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार, त्याग और परिवार के रिश्तों की गहराई को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है। ट्रेलर को दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।
जोहार संथाल डेस्क 21.02.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 21 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सजनवा कइसे तेजब’ (Sajanwa Kaise Tejab Trailer Out) का भव्य ट्रेलर आउट कर दिया गया है। फिल्म में सुपरस्टार रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) और अपर्णा मलिक (Aparna Malik) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर आरवीएफ म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। यह फिल्म प्रेम, त्याग, दर्द और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़ें – अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाका, ‘होली पे चले गोली’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम

फिल्म ‘सजनवा कइसे तेजब’ का निर्माण संजय यादव और आशीष कुमार कंठ ने किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसकी कहानी को दिल छू लेने वाली बता रहे हैं। 4 मिनट 50 सेकेंड के इस ट्रेलर में मनोरंजन का हर पहलू देखने को मिल रहा है। फिल्म में रितेश पांडेय एक साधारण परिवार के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अपर्णा मलिक एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मॉडर्न ख्यालात की है।

ट्रेलर में एक सच्चे प्रेम की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें प्रेम और समाज के बीच संघर्ष साफ नजर आता है। परिस्थितियां कहानी को ऐसे मोड़ पर ले आती हैं, जहां पात्रों को कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। फिल्म का कथानक इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमता है कि क्या सजनवा अपने प्यार को बचा पाएगा या फिर किस्मत कोई अलग राह तय कर देगी। फिल्म में रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक की जोड़ी बेहद प्रभावशाली दिख रही है। उनके साथ सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में भावनाओं की गहराई को जीवंत करने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें – ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

फिल्म ‘सजनवा कइसे तेजब’ के ट्रेलर को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह फिल्म एक बेहद भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार, त्याग और परिवार के रिश्तों की गहराई को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है। ट्रेलर को दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। इस फिल्म की कहानी हर उस व्यक्ति को जोड़ती है, जिसने कभी सच्चे प्रेम और सामाजिक संघर्ष को महसूस किया हो, और उन्हें पूरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगी।

इसे भी पढ़ें – सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका

फिल्म को लेकर निर्माता और निर्देशक का कहना है कि यह फिल्म केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि रिश्तों, समाज की सोच और त्याग की मार्मिक दास्तान है। उनका विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को भावनाओं की गहराई में ले जाएगी और हर वर्ग के दर्शकों के दिल को छूने में सफल होगी। फिल्म में अमित शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, पल्लवी सिंह, उल्हास, कविता राज और शनि शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी इश्तियाक शेख बंटी, सुरेंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार रावत और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा के हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीत शेखर मधुर ने लिखे हैं। छायाकार हेमंत जायसवाल, संपादक नागेंद्र यादव, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम और एम.के. गुप्ता, कला निर्देशक नियाजुद्दीन अंसारी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाका, ‘होली पे चले गोली’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम
Next: ‘पियवे में बसेला प्राण’ वायरल, प्रतिभा राज की आवाज और इशिका टोरिया का जलवा

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.