Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका

निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि 'अग्नि परीक्षा' को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर 4 मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें।
जोहार संथाल डेस्क 18.02.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 18 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ (Agni Pariksha Trailer Release) का धांसू ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें – होली पर खेसारीलाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’ की रिलीजिंग, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी का दिखेगा जलवा

करीब 3 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव के खतरनाक एक्शन स्टंट से होती है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेती है। ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है। कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं। इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके भावनात्मक और नाटकीय दृश्य नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें – आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी से तय होती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब वे मंदिर में नीलम गिरी के साथ विवाह करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह एंटरटेनर बनाता है। ट्रेलर में फिल्म के गीतों की झलक भी दिखाई गई है, जो काफी सुरीले और आकर्षक लग रहे हैं।

निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि ‘अग्नि परीक्षा’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर 4 मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें। मेकर्स को भरोसा है कि खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और मजबूत कहानी के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की एडिटिंग पूरी, अविनाश शाही और मणि भट्टाचार्य जादू बिखेरने को तैयार

फिल्म में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई दमदार कलाकार हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। जबकि छायांकन की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है और संपादन जितेंद्र जित्तू ने किया है। इसमें आर्या शर्मा, प्रियांशु सिंह, रौशन सिंह और कृष्णा बेदार्दी ने संगीत दिया है, वहीं गीतों को आशुतोष तिवारी, कृष्णा बेदार्दी, यादव राज, कुंदन प्रीत, श्याम जी श्याम, छोटू यादव और आनंद प्रकाश ने लिखा है। फिल्म के एक्शन दृश्यों को दिलीप यादव ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता, लक्की विश्वकर्मा और एम.के. गुप्ता ने किया है। कला निर्देशन की जिम्मेदारी रविंद्र नाथ गुप्ता ने संभाली है, जिससे फिल्म का विजुअल प्रस्तुतिकरण और भी भव्य बना है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: रांची प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की स्वर्णरेखा बनी चैंपियन, गंगा को 7 रन से हराया
Next: ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.