Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • योजना द्वार
  • झारखंड विशेष

गुमला : एफपीओ मॉडल ने किसानों के बदले दिन, ज्ञान और भरोसा के साथ मिला अतिरिक्त आय

Gumla FPO Model : आय सृजन के स्तर पर इस पहल का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मात्र 4 डिसमिल क्षेत्र में शेड नेट खेती से किसानों को परंपरागत खेती की तुलना में 35,000 से 40,000 रुपए तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। बेहतर उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण उपज और बाजार में उचित मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार हुआ।
जोहार संथाल डेस्क 31.01.2026
फोटो - पीआरडी गुमला

फोटो - पीआरडी गुमला

जोहार गुमला, 31 जनवरी। झारखंड के गुमला जिले (Gumla FPO Model) में किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने और सुरक्षित खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से संरक्षित खेती (शेड नेट फार्मिंग) की पहल की गई है। यह पहल केवल एक कृषि परियोजना नहीं, बल्कि किसानों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक एवं ठोस प्रयास के रूप में सामने आई है।

इसे भी पढ़ें – गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण फिर से आरंभ, नन्ही मुस्कानों को सुरक्षित भविष्य देने की पहल

इस पहल की शुरुआत पालकोट प्रखंड के तोरपा क्षेत्र में पालकोट कॉपरेटिव एफपीओ से जुड़े लक्षित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम से हुई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को शेड नेट के अंतर्गत खेती की बुनियादी एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसमें फसल नियोजन, नर्सरी प्रबंधन, ग्राफ्टेड पौधों का उपयोग, नियंत्रित वातावरण में उन्नत फसल प्रबंधन तथा खुली खेती की तुलना में संरक्षित खेती के लाभों को सरल भाषा में समझाया गया। इस प्रशिक्षण से किसानों को यह स्पष्ट समझ विकसित हुई कि सीमित भूमि और संसाधनों में भी सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती संभव है।

प्रशिक्षण उपरांत किसानों ने शेड नेट संरचनाओं के अंतर्गत सब्जी उत्पादन की शुरुआत की। शिमला मिर्च, कैप्सिकम, फूलगोभी, फ्रेंच बीन्स, मटर एवं ग्राफ्टेड टमाटर जैसी फसलों की खेती निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन के साथ की गई। संरक्षित वातावरण से मौसम की अनिश्चितता, कीट प्रकोप एवं फसल क्षति में उल्लेखनीय कमी आई, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार हुआ और पूरे वर्ष उपज में स्थिरता बनी रही।

आय सृजन के स्तर पर इस पहल का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मात्र 4 डिसमिल क्षेत्र में शेड नेट खेती से किसानों को परंपरागत खेती की तुलना में 35,000 से 40,000 रुपए तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। बेहतर उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण उपज और बाजार में उचित मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार हुआ।

इसे भी पढ़ें – इटखोरी महोत्सव : उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

इस पूरे प्रयास में पालकोट कॉपरेटिव एफपीओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। एफपीओ के माध्यम से किसानों को बीज, पौध, तकनीकी सहयोग, उत्पादन का एकत्रीकरण तथा बाजार से सीधा जुड़ाव उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में इस एफपीओ से लगभग 3200 किसान जुड़े हुए हैं। वर्ष 2025 में मात्र 10 माह की अवधि में एफपीओ ने 80 लाख रुपए का टर्नओवर प्राप्त किया है। इसी अवधि में 84 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों की मार्केटिंग की गई, जो रांची, जमशेदपुर, राउरकेला एवं अंबिकापुर जैसे चार प्रमुख शहरों तक पहुंची।

उपायुक्त के निर्देशानुसार किसानों के उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता एवं बाजार पहुंच को और सुदृढ़ करने हेतु उद्यान विभाग, कृषि विभाग, आत्मा एवं मनरेगा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ एफपीओ एवं इससे जुड़े किसानों को दिया गया है। साथ ही उपायुक्त के निर्देश पर प्रदान संस्था द्वारा किसानों को निरंतर मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। आज इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि किसान पहले से अधिक शिक्षित, जानकार और आत्मविश्वासी बने हैं। वे खेती को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक सतत और लाभकारी उद्यम के रूप में देखने लगे हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update

Post navigation

Previous: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण फिर से आरंभ, नन्ही मुस्कानों को सुरक्षित भविष्य देने की पहल
Next: माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज, यहां देखिए वीडियो

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - मेटा एआई
  • योजना द्वार
  • लिखा-पढ़ी

‘विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, 20 मार्च तक करें अप्लाई

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • योजना द्वार
  • लिखा-पढ़ी

रांची : निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़ी जरूरी सूचना, यहां पढ़ें हर जानकारी

जोहार संथाल डेस्क 07.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.