Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • संथाल

पाकुड़ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक व इंटर परीक्षा : उपायुक्त

Pakur Matric Inter Exam : जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 7,989 है। जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 4,502 है। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 21 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाया गया है।
जोहार संथाल डेस्क 31.01.2026
पीआरडी - पाकुड़

पीआरडी - पाकुड़

जोहार पाकुड़, 31 जनवरी। जिले में आगामी 3 फरवरी से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा (Pakur Matric Inter Exam) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – ‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 7,989 है। जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 4,502 है। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 21 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाया गया है। प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रकृत बैंक एवं कोषागार को चिन्हित किया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा संचालन को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में किया जाएगा। प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से संबंधित कोषागार में जमा कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – देवघर और मधुपुर नगर निकाय चुनाव की बज गई घंटी, यहां जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी

उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उसके अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों का पूर्व मूल्यांकन कर लिया जाए। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की व्यवस्था तथा परीक्षा के दिन एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना सभी संबंधित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला स्तरीय पदाधिकारी सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्राधीक्षकों समेत अन्य उपस्थित थे। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal

Post navigation

Previous: ‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना
Next: सेल का ‘सेल-e-BRATION’ : ‘स्टील-टू-सोल’ लॉन्च, नेशनल क्रिएटिव चैलेंज

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.