Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • संथाल

‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना

केरल (Kerala Model) को देश में पंचायती राज, विकेंद्रीकरण, जनभागीदारी एवं स्थानीय स्वशासन के सबसे सफल मॉडल के रूप में जाना जाता है। इस 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल केरल की पंचायतों की कार्यप्रणाली, संसाधन प्रबंधन, पारदर्शिता, सामाजिक भागीदारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन करेगा।
जोहार संथाल डेस्क 31.01.2026
पीआरडी, पाकुड़

पीआरडी, पाकुड़

जोहार पाकुड़, 31 जनवरी। केरल मॉडल (Kerala Model) का अध्ययन करने और झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था (Jharkhand Panchayat Raj) को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राज्य के चयनित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को राज्य स्तरीय अध्ययन भ्रमण पर केरल भेजा जा रहा है।

यह 30 सदस्यीय राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल धनबाद के डीपीएम तौहीद आलम एवं पाकुड़ के डीपीएम आनंद प्रकाश के नेतृत्व में केरल रवाना होगा। यह अध्ययन भ्रमण रिवैम्पड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – देवघर और मधुपुर नगर निकाय चुनाव की बज गई घंटी, यहां जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी

क्यों विशेष है यह अध्ययन भ्रमण

केरल को देश में पंचायती राज, विकेंद्रीकरण, जनभागीदारी एवं स्थानीय स्वशासन के सबसे सफल मॉडल के रूप में जाना जाता है। इस 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल केरल की पंचायतों की कार्यप्रणाली, संसाधन प्रबंधन, पारदर्शिता, सामाजिक भागीदारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन करेगा। अध्ययन भ्रमण से लौटने के बाद प्रतिभागी इन सफल मॉडलों को झारखंड एवं विशेष रूप से पाकुड़ जिले की पंचायतों में धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करेंगे।

पाकुड़ से शामिल प्रमुख प्रतिभागी:- आनंद प्रकाश, नोडल ऑफिसर एवं डीपीएम, पाकुड़, सलोमी बेसरा, मुखिया, बनियापासर पंचायत, मीरु सोरेन, वार्ड सदस्य, ललिता सोरेन, वार्ड सदस्य, विनीता हेम्ब्रम, पंचायत सचिव, सायेम अख्तर, प्रखंड समन्वयक।

इसे भी पढ़ें – देवघर वसंत पंचमी तिलक उत्सव, महादेव को विवाह का निमंत्रण, मिथिलांचल की परंपरा…

प्रशासनिक तैयारी

सभी प्रतिभागियों को 30 जनवरी 2026 तक रांची में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है, जहां से प्रतिनिधिमंडल केरल के लिए प्रस्थान करेगा। यह अध्ययन भ्रमण न केवल प्रतिभागियों के लिए एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव सिद्ध होगा, बल्कि पाकुड़ सहित पूरे झारखंड के ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news Santhal Top Stories

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस : बीटिंग रिट्रीट के साथ चार दिवसीय समारोह संपन्न, सेना की टुकड़ियों की शानदार प्रस्तुति ने जीता दिल
Next: पाकुड़ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक व इंटर परीक्षा : उपायुक्त

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ रिलीज, अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का दिखा जादू

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘प्राइवेट बलमुआ’ रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का कमाल, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.