Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

देवघर वसंत पंचमी तिलक उत्सव, महादेव को विवाह का निमंत्रण, मिथिलांचल की परंपरा…

तिलक उत्सव के साथ ही बाबा मंदिर गर्भगृह और परिसर में अबीर-गुलाल भी उड़ाया जाएगा। इस दौरान पूरा बाबाधाम उत्सव में डूब जाता है। यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है। इस परंपरा की जड़ें माता पार्वती और देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़ी हुई हैं। बाबा बैद्यनाथ मिथिला के दामाद और माता पार्वती मिथिलांचल की बेटी हैं।
जोहार संथाल डेस्क 22.01.2026
Photo: Prabhakar Shandilya, Deoghar.

Photo: Prabhakar Shandilya, Deoghar.

जोहार देवघर, 22 जनवरी। झारखंड के देवघर (Deoghar) स्थित बाबा बैद्यनाथ के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम है। बाबा बैद्यनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में सर्वश्रेष्ठ हैं। इनके दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। जैसे बाबा बैद्यनाथ सर्व पूजनीय हैं, वैसे ही यहां के अनुष्ठान भी विशेष महत्व रखते हैं। वसंत पंचमी पर तिलक उत्सव भी उसी में एक है। वसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ का तिलक उत्सव होता है, जिसमें मिथिलांचल के लोग बड़े उत्साह से शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें – बाबा बैद्यनाथ धाम की अनोखी महिमा, शिव-शक्ति के दिव्य मिलन से पूरी होती है हर मनोकामना

बाबा बैद्यनाथ का पारंपरिक तिलक उत्सव…

इस साल भी वसंत पंचमी को लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मिथिलांचल के इन कांवरियों को तिलकहरू कहा जाता है। इनके आगमन से हर तरफ महादेव के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। सभी औघड़दानी ‘बाबा बैद्यनाथ’ की भक्ति में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को बसंत पंचमी है। इसी दिन बाबा बैद्यनाथ का पारंपरिक तिलकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा का तिलक और अभिषेक किया जाएगा।

तिलक उत्सव सिर्फ एक अनुष्ठान भर नहीं

तिलक उत्सव के साथ ही बाबा मंदिर गर्भगृह और परिसर में अबीर-गुलाल भी उड़ाया जाएगा। इस दौरान पूरा बाबाधाम उत्सव में डूब जाता है। यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है। इस परंपरा की जड़ें माता पार्वती और देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़ी हुई हैं। बाबा बैद्यनाथ मिथिला के दामाद और माता पार्वती मिथिलांचल की बेटी हैं। महाशिवरात्रि पर होने वाले पार्वती और शिव के विवाह से पहले बसंत पंचमी के पावन दिन बाबा का तिलक होता है।

इसे भी पढ़ें- साल 2026 में पांच पवित्र स्नान, मकर संक्रांति से प्रारंभ, कार्तिक पूर्णिमा पर संपन्न

मिथिलांचल से बड़ी संख्या में तिलकहरू पहुंचे

तिलक उत्सव की परंपरा को निभाने के लिए मिथिलांचल के श्रद्धालु देवघर आते हैं। वे जल चढ़ाते हैं, तिलक करते हैं और देवाधिदेव महादेव से आशीर्वाद भी मांगते हैं। इस साल भी तिलक उत्सव के लिए बाबा के ‘ससुराल’ मिथिलांचल से बड़ी संख्या में तिलकहरू देवघर पहुंचे हैं। इनमें दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, मुंगेर और नेपाल की तराई के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंच चुके हैं।

दामाद के घर में ठहरने से तिलकहरू को परहेज

बाबा बैद्यनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित प्रभाकर शांडिल्य बताते हैं, ”बड़ी संख्या में तिलक उत्सव में आए तिलकहरू होटलों, लॉज या आश्रम में नहीं ठहरते हैं। मान्यता है कि दामाद के घर ठहरना उचित नहीं होता। बड़ी संख्या में भक्त सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आए हैं। 108 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी की है। रास्ते भर नचारी और वैवाहिक गीत गूंजते रहे। मंदिर जाने के रास्ते में हर कदम पर ‘बोल बम’ की अहर्निश गूंज सुनाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें – घर में पूजा करते समय न करें ये छोटी भूलें, वरना हमेशा बना रहेगा वास्तु दोष, जानें ये खास नियम

तिलक उत्सव में बाबा को पहली फसल की भेंट

प्रभाकर शांडिल्य ने आगे बताया, ”तिलक उत्सव में बाबा को पहली फसल की बाली चढ़ाई जाती है। उन्हें विशेष भोग भी लगाया जाता है। इसके बाद अबीर-गुलाल से उत्सव मनाया जाता है। मिथिलांचल में इसी दिन से होली का आगमन हो जाता है। बाबा पर श्रृंगार पूजा से पहले फुलेल भी चढ़ाया जाता है। जबकि, लक्ष्मी नारायण मंदिर में तिलक की विधि संपन्न होती है। इसके 25 दिन बाद महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह होता है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: babadham tilak utsav deoghar vasant panchami deoghar vasant panchami tilak utsav Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal Santhal News shiv parvati vivah Top Stories देवघर वसंत पंचमी तिलक उत्सव

Post navigation

Previous: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई में सहयोग पर चर्चा, हेमंत सोरेन की चर्चा
Next: वसंत पंचमी सिर्फ सरस्वती पूजा नहीं, प्रकृति से जुड़कर खुद में बदलाव लाने का भी अवसर

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.