Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी फिल्म ‘पूस की रात’ रिलीज, हर सीन में आप करेंगे मुंशी प्रेमचंद को याद

भोजपुरी फिल्म 'पूस की रात' किसान की दयनीय स्थिति, शोषण, गरीबी और प्रकृति के सामने उसकी बेबसी को दर्शाती है। प्रेमचंद ने इस कहानी के माध्यम से बताया है कि कैसे गरीबी इंसान से उसकी मेहनत, आशा और संवेदनाएं तक छीन लेती है। यह कहानी लोगों के मन में करुणा और सामाजिक चेतना जगाती है।
जोहार संथाल डेस्क 22.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 22 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव ने नई पहल करते हुए मुंशी प्रेमचंद की प्रचलित कहानी ‘पूस की रात’ (Poos Ki Raat) पर भोजपुरी फिल्म ‘पूस की रात’ का निर्माण करके नई मिसाल कायम किया है। ऐसे मार्मिक और हृदय स्पर्शी विषय पर भोजपुरी में पहली बार किसी मेकर ने फिल्म बनाने का साहस किया है और गहन विचार किया है। इसके लिए धीरू यादव जितनी सराहना की जाए वह कम होगी। ये फिल्म प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

धीरू यादव ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित ‘पूस की रात’ की कहानी का संदेश बहुत ही मार्मिक और हृदय स्पर्शी है, जो समाज को गहन विचार करने पर विवश कर देती है। भोजपुरी फिल्म ‘पूस की रात’ किसान की दयनीय स्थिति, शोषण, गरीबी और प्रकृति के सामने उसकी बेबसी को दर्शाती है। प्रेमचंद ने इस कहानी के माध्यम से बताया है कि कैसे गरीबी इंसान से उसकी मेहनत, आशा और संवेदनाएं तक छीन लेती है। यह कहानी लोगों के मन में करुणा और सामाजिक चेतना जगाती है।

इसे भी पढ़ें – अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एल.एल.पी. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पूस की रात’ में केंद्रीय भूमिका में अक्षय यादव, मधु अवस्थी और उदल यादव ने कमाल का अभिनय किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूस के महीने की रात में, घने कोहरे, हाड़ कंपाने वाली ठंडी में की गई है। इस फिल्म के निर्माता केशव महेश्वरी, धीरु यादव हैं। निर्देशक सतीश दूबे, अभिषेक दूबे हैं। लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। पटकथा एवं संवाद अक्षय यादव ने लिखा है। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु पटेल, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज

फिल्म में पार्श्व संगीत डीजे भराली ने दिया है। डीआई सन्नी धन्जल, संकलन हिमांशु पटेल व योगेश मौर्य, ग्राफिक्स व पब्लिसिटी डिजाईन सोनू मध्देशिया ने किया है। प्रोडक्शन मैनेजर सोनू यादव (कुंडल) हैं। पोस्ट प्रोडक्शन ऐडिफ्लोर फिल्म प्रोडक्शन सर्विसेज व जे जे महापात्रा मूवी मैजिक ने किया है। मुख्य सहायक निर्देशक योगेश मौर्य, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, सहायक निर्देशक अमर प्रसाद, सूरज, रूप सज्जा तौफ़ीक आलम, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव हैं। विशेष आभार संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है। प्यारो एंटरटेनमेंट टीम राजन कानू, आशीष पांडेय, जयराम यादव, अभिषेक कुमार, शिवम हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: bhojpuri film poos ki raat dhiru yadav poos ki raat Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update poos ki raat film

Post navigation

Previous: शिवानी सिंह का लोकगीत ‘साड़ी काला काला’ रिलीज, प्रिया सिन्हा का दिखा दिलकश अंदाज
Next: आदिवासियों की ऐतिहासिक संरचनाओं को संरक्षित करने का प्रयास, विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

झारखंड से दुबई भेजी गई आम्रपाली आम, लुलु स्टोर्स में खरीदार कर रहे तारीफ

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • खेल संसार

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

जोहार संथाल डेस्क 08.07.2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.41.03 PM
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव को फिल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई

जोहार संथाल डेस्क 07.07.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • संथाल

देवघर जिले में 80 पदों पर चौकीदारों की सीधी भर्ती, यहां पढ़ें सारी जानकारी और अप्लाई करने का तरीका

जोहार संथाल डेस्क 06.04.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.