Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

दामोदर घाटी निगम के साथ तीन वाणिज्यिक कोयला खंडों के विकास और उत्पादन समझौतों पर हस्ताक्षर

इन कोयला खंडों के विकास से ऊर्जा उपलब्धता बढ़ने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक लाभ की संभावना है। अनुमान है कि इन तीन परियोजनाओं से लगभग 66,248 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे जिससे कोयला उत्पादन क्षेत्रों में आजीविका सृजन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जोहार संथाल डेस्क 16.01.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार रांची, 16 जनवरी। कोयला मंत्रालय ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ बनाने और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दामोदर घाटी निगम-डीवीसी के साथ तीन वाणिज्यिक कोयला खंडों धुलिया नॉर्थ, मंदाकिनी बी और पीरपैंती बरहट में कोयला खान के विकास और उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 13वें दौर में इन खंड़ो की नीलामी हुई थी।

इसे भी पढ़ें – सेल ने दर्ज की दिसंबर महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री

इन समझौतों का क्रियान्वयन कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण है। तीनों कोयला खंडों का अन्वेषण हो चुका है और इनकी संयुक्त उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 49 मिलियन टन है, जो देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताएं पूरी करने में अहम योगदान देगा।

इन परियोजनाओं से सालाना लगभग 4,621 करोड़ रुपए का राजस्व और लगभग 7,350 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश आकर्षित होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – दावोस में गूंजेगा झारखंड से जोहार, पहली बार आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में जाएंगे हेमंत सोरेन

इन कोयला खंडों के विकास से ऊर्जा उपलब्धता बढ़ने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक लाभ की संभावना है। अनुमान है कि इन तीन परियोजनाओं से लगभग 66,248 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे जिससे कोयला उत्पादन क्षेत्रों में आजीविका सृजन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कोयला मंत्रालय पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और निवेशक-हितैषी नीलामी ढांचे द्वारा कोयले का घरेलू उत्पादन बढ़ाने को दृढ़ संकल्पित है। इन प्रयासों का उद्देश्य दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत की राष्ट्रीय दृष्टियोजना के अनुरूप समावेशी विकास करना है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: damodar ghati nigam damodar ghati nigam coal block damodar news Jharkhand Special Top Stories

Post navigation

Previous: शिक्षा समाज और राष्ट्र की सेवा का भी एक साधन है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Next: कपिल शर्मा शो : अक्षरा सिंह की गैरमौजूदगी में भी चर्चा, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.