Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

अमर प्रेम : ‘मौत के फॉल’ के पीछे ऐसी कहानी है, जिसे जानकर नम हो जाएंगी आंखें…

लोगों का मानना है कि छायला सांदू की आत्मा आज भी दशम फॉल के आसपास भटकती है। कहा जाता है कि यह आत्मा खासतौर पर युवाओं को अपनी ओर खींचती है, जिसकी वजह से यहां डूबने वालों में ज्यादातर युवा ही होते हैं। गांव वाले मानते हैं कि यही आत्मा लोगों की मौत का कारण है।
जोहार संथाल डेस्क 12.01.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार रांची, 12 जनवरी। ये कहानी लैला-मजनू, रोमियो-जूलियट, शीरीं-फरहाद इतनी प्रसिद्ध तो नहीं, लेकिन, उनसे कमतर भी नहीं। कहते हैं प्रेम की नदी में जो उतरता है, वो डूब जाता है और जो डूबता है, वो पार जरूर लगता है। कुछ इसी हिसाब के प्रेम को छायला सांदू ने जिया और अमर हो गया। उसकी कहानी दशम फॉल से जुड़ी है, जो कई तरह के अंधविश्वासों, अनुमानों और विरोधाभासों में रची-बुनी है।

बड़ा सवाल – दशम फॉल या ‘मौत का फॉल’

झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने वाले रास्ते में स्थित दशम फॉल (दशम झरना) आज अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ खौफनाक रहस्य के लिए भी जाना जाता है। ऊंचाई से गिरता दूधिया पानी, चारों ओर हरियाली और शांत माहौल पहली नजर में किसी को स्वर्ग से कम नहीं लगता, लेकिन इसी खूबसूरती के पीछे छिपा है एक ऐसा डर, जिसने दशम फॉल को ‘मौत का फॉल’ बना दिया है। वजह यहां हर साल डूबने से होने वाली रहस्यमयी मौतें हैं।

इसे भी पढ़ें – 25 साल का झारखंड : युवा सपनों को हकीकत में बदलता अपना प्रदेश

क्यों कहा जाता है इसे मौत का फॉल?

दशम फॉल देखने में जितना शांत और आकर्षक है, उतना ही खतरनाक भी माना जाता है। यहां का पानी ऊपर से मीठा और शांत दिखता है, लेकिन भीतर तेज धाराएं और गहरे भंवर मौजूद हैं। स्थानीय मान्यता है कि इस फॉल में नहाने उतरने वाले कई लोग अचानक गायब हो जाते हैं और कुछ ही देर में उनकी लाशें मिलती हैं। कई घटनाओं ने इस डर को पुख्ता किया है, तो कई लोग इस फॉल से प्यार भी करते हैं।

छायला सांदू की अधूरी प्रेम कहानी

दशम फॉल से जुड़ा सबसे चर्चित रहस्य छायला सांदू नाम के युवक की कहानी है, जिसे आज भी गांवों में सुनाया जाता है। सैकड़ों साल पहले छायला सांदू ढोल, डुगडुगी और बांसुरी बजाने वाला एक खुशमिजाज युवक रहता था। वह घूंघरू बांधकर नाच-गाकर गांव-गांव घूमता था। इसी दौरान उसे दशम फॉल के उस पार बसे गांव की एक लड़की से प्रेम हो गया था। छायला रोज एक लता (बेल) के सहारे फॉल को पार कर अपनी प्रेमिका से मिलने जाता था। उसकी भाभी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। एक दिन उसने साजिश रचते हुए लता को काट दिया। जब छायला हमेशा की तरह फॉल पार करने लगा, तो लता टूट गई और वह पानी में गिरकर डूब गया।

इसे भी पढ़ें – ‘एकला चलो रे’ और रविंद्र नाथ टैगोर का मधुपुर से खास कनेक्शन, इस धरती से मिली प्रेरणा

आज भी फॉल में भटकती है आत्मा

स्थानीय लोगों का मानना है कि छायला सांदू की आत्मा आज भी दशम फॉल के आसपास भटकती है। कहा जाता है कि यह आत्मा खासतौर पर युवाओं को अपनी ओर खींचती है, जिसकी वजह से यहां डूबने वालों में ज्यादातर युवा ही होते हैं। गांव वाले मानते हैं कि यही आत्मा लोगों की मौत का कारण है। स्थानीय रिकॉर्ड और लोगों की मानें तो हर साल कई लोग फॉल में डूबने से जान गंवाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से लगभग सभी युवा थे। प्रशासन द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Dassam Falls mystery Dassam Jalprapat deaths Jharkhand haunted waterfall Jharkhand Special mysterious waterfalls of Jharkhand Ranchi Jamshedpur Dassam Falls Top Stories

Post navigation

Previous: राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला
Next: झारखंड की बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, अब तक 104 करोड़ से अधिक का भुगतान

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.