Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अब तक इस गाने पर 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाती हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वाले इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 10 मार्च। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ (Piya Kala Saree Song YouTube) लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रहा है। गाने को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव (Goldy Yadav) ने अपनी आवाज दी है। इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) का शानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब पर 266 मिलियन (26 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

गाने की धुन और म्यूजिक वीडियो की भव्यता ने इसे दर्शकों के बीच बेहद खास बना दिया है। रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है और भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के बीच इसकी दीवानगी बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग

खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अब तक इस गाने पर 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाती हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वाले इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

गाने की जबरदस्त सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘पिया काला साड़ी’ को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। 266 मिलियन से ज्यादा व्यूज और इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स इस बात का प्रमाण हैं कि भोजपुरी संगीत को आज पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। मैं सभी दर्शकों और श्रोताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं।

वहीं, इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव ने भी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘पिया काला साड़ी’ मेरे दिल के बहुत करीब है। जब कोई गाना इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाता है तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होती। दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी फैंस की दिल से आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी उन्हें ऐसे ही अच्छे गाने सुनने को मिलते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, गोल्डी यादव ने दिया साथ

गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो बेहद आकर्षक और यादगार हैं। वहीं, संगीतकार साजन मिश्रा ने इसे शानदार म्यूजिक से सजाया है, जिसकी वजह से यह गाना सुनने वालों के दिलों में बस गया है। इस सुपरहिट गाने का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। गाने के वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जबकि इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी राजन ने की है। गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम
Next: पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग

जोहार संथाल डेस्क 06.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.