Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग

इस लोक गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जादू खूब चल रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देशी लुक में किसी भी महफिल को लूटने का दम रखती हैं। उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी परिधान पहना है। उनके एक्सप्रेशंस गाने की जान हैं। माही की सादगी और उनके नृत्य कौशल ने लोक गीत को विजुअली बेहद आकर्षक बना दिया है।
जोहार संथाल डेस्क 06.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 6 मार्च। भोजपुरी लोक गीतों की आत्मा गांव की मिट्टी और संस्कृति में है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने देशी लोक गीत ‘मछरिया मारे चलले’ (Bhojpuri Song Machhariya Maare Challe Release) का निर्माण किया है। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी सिंगिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) और अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने आ गई है। इसके वीडियो में पारंपरिक पहनावे और गांव के लोकेशन दिखाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज, यहां देखिए वीडियो

देशी स्वैग, अंदाज और मिट्टी की खुशबू को समेटे यह गाना दर्शकों के मन को लुभाने वाला है और शहर में रहने वाले लोगों को गांव की ओर खींचने वाला है। यह गाना शुद्ध देशी अंदाज में फिल्माया गया है, जो देखते ही बन रहा है। लोक गीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, गोल्डी यादव ने दिया साथ

इस लोक गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जादू खूब चल रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देशी लुक में किसी भी महफिल को लूटने का दम रखती हैं। उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी परिधान पहना है। उनके एक्सप्रेशंस गाने की जान हैं। माही की सादगी और उनके नृत्य कौशल ने लोक गीत को विजुअली बेहद आकर्षक बना दिया है। इस गाने के बोल पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर लिखे गए हैं। इसमें माही श्रीवास्तव अपने पति के प्रति प्रेम व्यक्त करते और पति का बखान करते हुए कहती हैं, ”लुगिंयां के चेट मारी बांहिं के पगरिया, बांहिं के पगरिया, अरे मछरिया मारे चलले, हमरो संवरिया, मछरिया मारे चलले।”

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोक गीत ‘मछरिया मारे चलले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने लुक में बिजली गिराकर महफिल लूट ली है। इसे विजय चौहान ने लिखा है और संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। इसके वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय और एडिटर आलोक गुप्ता हैं। जबकि, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑलराइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इसे भी पढ़ें – ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि शिल्पी राज की आवाज में वो मिट्टी की सोंधी खुशबू है, जो सीधे दिल को छूती है। बात करें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की तो उनके लुक और एक्सप्रेशंस ने इस गाने में जान डाल दी है। इस गाने के माध्यम से गांव से दूर शहर में रह रहे लोगों को उनके गांव से जोड़ने का हमने एक प्रयास किया है।

वहीं, शिल्पी राज ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा क्वालिटी और अच्छे कंटेंट वाले गाने लाते हैं। यह गाना गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि सिंगर शिल्पी राज की खनकती आवाज ने गाने में ऊर्जा भर दी है। देशी लुक और गांव में शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा था। यह गाना दिल को सुकून देने वाला है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी
Next: अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समुदाय प्रगति और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.