Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

2025 में भोजपुरी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह, 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रचा नया कीर्तिमान

जोहार संथाल डेस्क 03.01.2026
2025 में Bhojpuri Films की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह, 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रचा नया कीर्तिमान

फोटो - पीआरओ

जोहार पटना, 3 जनवरी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष 2025 अंजना सिंह के नाम रहा। मेहनत, निरंतरता और दर्शकों की मजबूत पसंद के दम पर अंजना सिंह ने न केवल खुद को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो किसी भी मुख्यधारा की अभिनेत्री के लिए आसान नहीं है। महज एक साल में 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी करना और 11 फिल्मों का रिलीज होना, उनके करियर के स्वर्णिम दौर को दर्शाता है।

अंजना सिंह का भोजपुरी सिनेमा में आगमन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके अभिनय ने कई निर्माताओं और निर्देशकों का ध्यान खींच लिया। नतीजा यह हुआ कि पहली फिल्म पूरी होते-होते ही उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि 10 फिल्मों पर साइन कर लिया। अपने पहले ही साल में 11 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर वे कुल 17 फिल्मों की अभिनेत्री बन चुकी थीं। इसके बाद कई वर्षों तक उनका यही सिलसिला जारी रहा और वे लगातार फिल्म दर फिल्म दर्शकों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती रहीं। हाल ही में अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में उहें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक का अवार्ड फिल्म छोटकी दीदी बड़की दीदी के लिए दिया गया।

इसे भी पढ़ें – नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

हालांकि, करियर के बीच एक ऐसा दौर भी आया जब उनका उफान कुछ कम हुआ, लेकिन अक्टूबर 2023 के बाद अंजना सिंह ने जबरदस्त वापसी की। सिनेमा हॉल के दौर में ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना अब छोटे पर्दे और टीवी प्लेटफॉर्म पर “टीआरपी क्वीन” बन चुकी हैं। जिस समय सिनेमा हॉल का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है और टीवी चैनल अच्छी टीआरपी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उसी दौर में अंजना सिंह की फिल्में लगातार शानदार टीआरपी अर्जित कर रही हैं। इससे साफ है कि वे अब केवल युवा दिलों की धड़कन ही नहीं, बल्कि महिलाओं की भी खास चहेती बन चुकी हैं।

वर्ष 2025 में अंजना सिंह की 11 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें छपरा वाली सिवान वाली, छोटकी दीदी बड़की दीदी, जय मां विंध्यवासिनी 2, बिटिया रानी बड़ी सयानी, बड़की भाभी, मासूम हाउस वाइफ, आपन कहावे वाला के बा, सास बहु की पाठशाला, जय मां शीतला और बेलन वाली बहु जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच न केवल लोकप्रियता हासिल की, बल्कि चैनलों को मजबूत टीआरपी भी दिलाई।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रानी चटर्जी

इसके अलावा अंजना सिंह ने जिन फिल्मों की शूटिंग पूरी की है, उनमें पतोहिया हंटर वाली, किन्नर मां, कुश्ती, नादान इश्क, बबुआ, सावधानी हटी सौतन पटी, हमार नथुनिया, किसान बहुरिया, चटोरी बहु 2, मां गायत्री, दक्षिण भारतीय बहु, मां का साया, छोटकी बहन जेठानी बड़की बहन देवरानी, शुभ आरती और नईहर की चुनरी जैसी फिल्में शामिल हैं, जो आने वाले समय में दर्शकों के सामने होंगी।

कुल मिलाकर, वर्ष 2025 अंजना सिंह के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। अभिनय, लोकप्रियता और कार्यशैली के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में वे आज भी एक मजबूत स्तंभ हैं और आने वाले वर्षों में उनका यह स्वर्णिम दौर और भी ऊंचाइयों को छू सकता है।  (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Entertainment News Johar Santhal Patna News

Post navigation

Previous: भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का फर्स्ट लुक आउट, 4 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर
Next: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष बने अभय सिन्हा, उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.