Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • योजना द्वार
  • लिखा-पढ़ी

‘विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, 20 मार्च तक करें अप्लाई

इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2026 है। निर्धारित समय-अवधि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों या निर्धारित प्रारूप में न भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक समिति करेगी।
जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार दिल्ली, 9 मार्च। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, मॉयगोव पोर्टल पर ‘विकसित भारत : गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (Viksit Bharat G Ram G) अधिनियम, 2025 के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता (Logo Design Competition) का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य, VB-G RAM G (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 के लिए समावेशी विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण प्रगति को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने वाले लोगो (Logo) का चयन करना है।

इसे भी पढ़ें – संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के नागरिकों को इस अधिनियम के लिए रचनात्मक और नवोन्मेषी लोगो (Logo) तैयार करने का अवसर देना है। चयनित लोगो (Logo) को आधिकारिक बनाया जाएगा और भविष्य में प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाया जाएगा। चयनित लोगो विजेता को ग्रामीण विकास मंत्रालय से 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित लोगो के बौद्धिक संपदा अधिकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के पास होंगे, तथा मंत्रालय इसे आधिकारिक प्रयोजनों के लिए उपयोग, अनुकूलित या संशोधित करने का अधिकार रखेगा।

इसे भी पढ़ें – ओलचिकी लिपि : पंडित रघुनाथ मुर्मु और 100 वर्षों की भाषाई सशक्तीकरण की यात्रा

इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2026 है। निर्धारित समय-अवधि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों या निर्धारित प्रारूप में न भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक समिति द्वारा मौलिकता, रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, दृश्य आकर्षण तथा उपयोगिता जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल (https://bit.ly/3Pp6vi8) पर अपना पंजीकरण तथा अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन जमा करानी होगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि ही जमा करा सकता है, साथ ही प्रोफाइल में नाम, ई-मेल आईडी तथा मोबाइल नंबर जैसी जानकारी, पूर्ण एवं सही देना आवश्यक है। अधूरी प्रोफाइल वाले प्रतिभागियों की प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इच्छुक प्रतिभागी MyGov पोर्टल (www.mygov.in) पर उपलब्ध प्रतियोगिता पृष्ठ पर और अधिक जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में पीएम-किसान योजना, मुख्य बातें, पात्रता और इसके लिए आवश्यक शर्तें

प्रतियोगिता के अंतर्गत तैयार किया जाने वाला लोगो (Logo) सरल, रचनात्मक और प्रभावशाली होना चाहिए ताकि इसका प्रिंट, डिजिटल मीडिया और मोबाइल एप्लिकेशन सहित विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर उपयोग किया जा सके। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ध्यान रखें कि लोगो (Logo) पूरी तरह से मौलिक और अप्रकाशित होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार से कॉपीराइट नियमों या बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन न करता हो। प्रतिभागियों को अपना लोगो (Logo) हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल फॉर्मेट (JPEG/PNG/PDF, न्यूनतम 300 DPI) में ऑनलाइन जमा कराना होगा, साथ ही 50 से 100 शब्दों में लोगो का संक्षिप्त विवरण भी देना होगा, जिसमें डिजाइन की अवधारणा स्पष्ट की गई हो।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025, ग्रामीण परिवारों के लिए एक वित्त वर्ष के दौरान मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक करता है। साथ ही, यह सशक्तीकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) तथा परिपूर्णता (सैचुरेशन) के माध्यम से सेवा प्रदाय को बढ़ावा देता है। यह अधिनियम, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों का विस्तार करते हुए समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (पीआईबी हिंदी)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि
Next: पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • योजना द्वार
  • लिखा-पढ़ी

रांची : निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़ी जरूरी सूचना, यहां पढ़ें हर जानकारी

जोहार संथाल डेस्क 07.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • योजना द्वार

मोदी कैबिनेट ने झारखंड को दी सौगात, गम्हरिया-चांडिल रेल लाइन के विस्तार का फैसला

जोहार संथाल डेस्क 25.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.