फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 13 मार्च। बिहार की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ (Singing Reality Show Mati Ke Lal Superstar) का भव्य ऑडिशन 14 मार्च (Patna 14 March Audition) को आयोजित किया जाएगा। इस शो का लक्ष्य क्षेत्र की बेहतरीन सिंगिंग प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है।
आयोजकों के अनुसार, अगर किसी के पास मधुर आवाज और संगीत के प्रति जुनून है, तो यह मंच उनके सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। कार्यक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी से निकलने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की एक पहल है, जो आने वाले समय में कई नए सितारों को जन्म दे सकती है।
ऑडिशन का आयोजन पटना के सगुना मोड़ में किया जाएगा, जो दानापुर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी कवर करेगा। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में युवा और उभरते कलाकारों को अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को आगे के चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां से अगले ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ की तलाश पूरी की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि जिन युवाओं को लगता है कि उनकी आवाज में जादू है और वे अपने गीतों से लोगों के दिलों को छू सकते हैं, उन्हें इस ऑडिशन में जरूर भाग लेना चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए sonuyashifilms@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9022026051 और 7677112345 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, देशी लुक में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त स्वैग
इस शो के ऑडिशन में दो प्रतिष्ठित कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। इनमें प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मोहन राठौर और प्रतिभाशाली गायिका अनुपमा शामिल हैं। दोनों जज प्रतिभागियों की आवाज, प्रस्तुति और संगीत की समझ को परखेंगे और उसी आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन करेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह मंच नए कलाकारों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
—–समाप्त—–
