Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी

गणतंत्र दिवस : बीटिंग रिट्रीट के साथ चार दिवसीय समारोह संपन्न, सेना की टुकड़ियों की शानदार प्रस्तुति ने जीता दिल

Republic Day Beating Retreat Ceremony 2026 : बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत में सेना ने राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तीनों सेनाओं के बैंड ने समारोह की शुरुआत धुन 'कदम-कदम बढ़ाए जा' बजाकर की। तीनों सेनाओं के साथ सीएपीएफ के बैंड ने राष्ट्रपति मुर्मू के सामने भारतीय धुनें बजाईं।
जोहार संथाल डेस्क 30.01.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी

फोटो - पीआईबी हिंदी

जोहार दिल्ली, 30 जनवरी। गणतंत्र दिवस के बाद विजय चौक पर गुरुवार की शाम बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी 2026 (Republic Day Beating Retreat Ceremony 2026) का आयोजन किया गया। इसके साथ ही चार दिनों तक चले गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष रूप से मौजूद रहीं। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और आम नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह को लेकर विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है।

इसे भी पढ़ें – भारत पर्व : लाल किले में धोनी के रांची का जादू, स्वदेशी और मोटे अनाज के व्यंजनों का उठाएं आनंद

राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “77वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विजय चौक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ हुआ। यह समारोह राष्ट्रीय उत्सवों का एक शानदार समापन था। सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंडों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो राष्ट्रीय एकता की भावना और सशस्त्र बलों के अटूट शौर्य को दर्शाते थे। मधुर धुनें राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सैन्य परंपराओं का प्रतीक थीं।”

The 77th Republic Day celebrations concluded with the Beating Retreat ceremony at Vijay Chowk, presided over by President Droupadi Murmu. The ceremony offered a befitting conclusion to the national festivities. Bands from the Armed Forces and the Central Armed Police Forces… pic.twitter.com/GmMUY8K2M8

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 29, 2026

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीटिंग रिट्रीट 2026 में आर्मी मिलिट्री बैंड द्वारा प्रस्तुत धुनें उत्कृष्ट थीं। ऑपरेशन सिंदूर, वंदे मातरम के 150 वर्ष, भारत की नारी शक्ति की क्रिकेट विजय, साथ ही अश्विनी ड्रोन, भैरव बटालियन और प्राचीन ‘गरुड़ व्यूह’ युद्ध संरचना के प्रदर्शन सहित प्रस्तुत की गई संरचनाएं भी उतनी ही शानदार थीं।”

The tunes performed by the Army Military Band at the Beating Retreat 2026 were excellent. Equally masterful were the formations that included tributes to Operation Sindoor, 150 years of Vande Mataram, the cricketing triumph of India’s Nari Shakti, as well as the representations… pic.twitter.com/HpGXVN9zRI

— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2026

बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत में सेना ने राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तीनों सेनाओं के बैंड ने समारोह की शुरुआत धुन ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ बजाकर की। तीनों सेनाओं के साथ सीएपीएफ के बैंड ने राष्ट्रपति मुर्मू के सामने भारतीय धुनें बजाईं। वहीं, वायुसेना के बैंड ने पिछले साल रिटायर किए गए फाइटर जेट मिग-21 की आकृति बनाई। जबकि, नौसेना बैंड ने वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के मौके पर तीन आकृतियां बनाईं।

इसे भी पढ़ें – भारत रंग महोत्सव के 25 साल पूरे, दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच पर कार्यक्रमों की शुरूआत

संयुक्त सेना के पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली झुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ और ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें पेश कीं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड ने ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ की धुनें बजाईं। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के बैंड ने ‘ब्रेव वॉरियर’, ‘ट्वाइलाइट’, ‘अलर्ट’ और ‘फ्लाइंग स्टार’ जबकि, नौसेना बैंड ‘हम तैयार हैं’, ‘सागर पवन’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘जोशीला देश’ और ‘जय भारती’ की प्रस्तुति दी।

भारतीय सेना के बैंड ने ‘विजयी भारत’, ‘आरंभ है प्रचंड है’, ‘ऐ वतन, ऐ वतन’, ‘आनंद मठ’, ‘सुगम्य भारत’, ‘आता उठवू सारे रान’, ‘देस मारो माटी नो रंग चे’, ‘देह शिवा वर मोहे’ और ‘भैरव’ की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। बीटिंग रिट्रीट समारोह के अंत में संयुक्त बैंड ने ‘भारत की शान’, ‘ड्रमर्स कॉल’ और ‘वंदे मातरम’ की धुनें बजाईं। इस समारोह का समापन बिगुलरों की अमर धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ हुआ। इस साल बीटिंग रिट्रीट की एक विशेषता यह है कि विजय चौक के सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम दिए गए थे। इनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, तबला, वीणा, सितार, शहनाई, संतूर, सरोद, पखावज, नगाड़ा और मृदंगम जैसे वाद्य शामिल थे।

—–समाप्त—-

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: भोजपुरी गाना ‘पीरितिया के पीर से’ रिलीज, शिल्पी राघवानी और अंशुमान सिंह राजपूत की शानदार केमिस्ट्री
Next: ‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.