Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • खेल संसार

रांची प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की स्वर्णरेखा बनी चैंपियन, गंगा को 7 रन से हराया

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। गंगा की तरफ से ओम प्रकाश झा ने 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और समीर सृजन ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
जोहार संथाल डेस्क 18.02.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार रांची, 18 फरवरी। रांची प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (Ranchi Press Club Media Cup Cricket Final) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम गंगा को सात रन से हराकर टीम स्वर्णरेखा चैंपियन बनी। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए स्वर्णरेखा के शिव राम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले, गेंद से कमाल करने वाले मोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। दोनों फाइनलिस्ट टीम के सभी सदस्यों का 10-10 लाख का दुर्घटना बीमा भी कराया गया।

गंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

फाइनल मुकाबले में गंगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। स्वर्णरेखा की ओर से विजय कुमार ने सर्वाधिक 49 रनों का योगदान दिया, जबकि शिव राम ने 36 रन और मोनू कुमार ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली। गंगा की ओर से गेंदबाजी में ओम प्रकाश झा सबसे सफल रहे। उन्होंने 2 विकेट झटके, वहीं दिवाकर और संतोष को 1-1 विकेट मिला।

गंगा के 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। गंगा की तरफ से ओम प्रकाश झा ने 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और समीर सृजन ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। स्वर्णरेखा की ओर से आसिफ नईम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मोनू कुमार और शिव राम को 1-1 विकेट मिला। शिव राम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

फाइनल का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया, जबकि टॉस कराकर विधिवत उद्घाटन किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने खिताब और अन्य पुरस्कार दिए। फाइनल में जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, टाटा के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन हेड राजेश रंजन, टाटा स्पोट्स हेड मनीष सिन्हा, टाटा के मीडिया रिलेशन एसोसिएट डायरेक्टर अमित गुप्ता, मैनेजर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन निभा शर्मा, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर सीएम एंथोनी, टाटा स्टील सीआरई ऑफिस सूरज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

फाइनल मैच : स्वर्णरेखा – गंगा के बीच…

विजयी टीम : स्वर्ण रेखा (छह रन से जीती)
मैन ऑफ द मैच : शिव राम
मैन ऑफ द सीरीज : मोनू कुमार
बेस्ट बैट्समैन : मोनू कुमार
बेस्ट बॉलर : मोनू कुमार
बेस्ट फिल्डर : संतोष सिन्हा
बेस्ट विकेटकीपर : विजय कुमार
वेटरन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : ओपी झा
बेस्ट डिसिप्लिन टीम : अमानत

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Ranchi News

Post navigation

Previous: ओलचिकी लिपि : पंडित रघुनाथ मुर्मु और 100 वर्षों की भाषाई सशक्तीकरण की यात्रा
Next: सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.