Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से रचाई शादी? तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

इस वायरल मोमेंट को लेकर Raksha Gupta और प्रेम सिंह दोनों ने सेट से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शादी वाला सीन शूट करते वक्त माहौल इतना वास्तविक था कि यूनिट के कई लोग भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। रक्षा गुप्ता ने हंसते हुए कहा, “जब मैंने फोटो देखी तो मुझे खुद समझ नहीं आया कि लोग इसे असली क्यों मान बैठे, लेकिन यही तो एक्टर की जीत होती है।” वहीं प्रेम सिंह ने कहा कि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि दर्शकों का कन्फ्यूज़ होना लाजमी था।
जोहार संथाल डेस्क 09.02.2026
Raksha Gupta and Prem Singh

Photo: Social Media

जोहार पटना, 9 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्री रक्षा गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी एक वायरल फोटो, जिसमें वे दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी नजर आ रही हैं। लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां, तस्वीर देखते ही फैंस हैरान रह गए। देखते ही देखते यह चर्चा फैल गई कि रक्षा गुप्ता ने गुपचुप शादी कर ली है, वो भी अभिनेता प्रेम सिंह के साथ। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस इस “सीक्रेट वेडिंग” को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

हालांकि, इस वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई सामने आते ही पूरा मामला एकदम फिल्मी ट्विस्ट में बदल गया। दरअसल, यह फोटो किसी असली शादी की नहीं, बल्कि रक्षा गुप्ता की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” के सेट की है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के महाराजगंज में जोर-शोर से चल रही है। वायरल तस्वीर फिल्म के एक अहम वैवाहिक सीन की है, जिसे इतनी सच्चाई और भावनात्मक अंदाज में फिल्माया गया कि लोग धोखा खा बैठे।

इसे भी पढ़ें – IMPPA की भारत सरकार को चिट्ठी, एआई ट्रेनिंग पर प्रस्तावित ‘हाइब्रिड कॉपीराइट फ्रेमवर्क’ को समाप्त करने की अपील

इस वायरल मोमेंट को लेकर रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह दोनों ने सेट से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शादी वाला सीन शूट करते वक्त माहौल इतना वास्तविक था कि यूनिट के कई लोग भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। रक्षा गुप्ता ने हंसते हुए कहा, “जब मैंने फोटो देखी तो मुझे खुद समझ नहीं आया कि लोग इसे असली क्यों मान बैठे, लेकिन यही तो एक्टर की जीत होती है।” वहीं प्रेम सिंह ने कहा कि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि दर्शकों का कन्फ्यूज़ होना लाजमी था।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज से छाया जादू

फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” को सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. के बैनर तले सुरेन्द्र यादव प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन विजय यादव ने किया है, जबकि सह-निर्माता हैं महेंद्र यादव। फिल्म की कहानी और गीत अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, संगीत सुनील झा का है और कैमरा संभाल रहे हैं सुनील अहर। डांस कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। फिल्म में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के अलावा मनोज द्विवेदी, रजनीश झांजी, पूर्वी दुबे, रानी सिंह, लियाकत अली, भानु दुबे सहित कई दमदार कलाकार नज़र आएंगे। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री इशिका टोरिया को मिला बड़ा मौका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया एक्सक्लूसिव साइन

रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह की यह “शादी” भले ही रियल न हो, लेकिन इसने फिल्म के लिए जबरदस्त ‘बज’ खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने साबित कर दिया कि “स्वर्ग से सुंदर” पहले से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। अब फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है उस दिन का, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी और इस फिल्मी शादी की पूरी कहानी सामने आएगी।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News Top Stories

Post navigation

Previous: होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो
Next: वेलेंटाइन डे पर सलमान अली और मुस्कान का गाना ‘दिलदारा’ रिलीज, देव शर्मा और दीया भट्ट का दिखा दिलकश अंदाज

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.